लाइव न्यूज़ :

विकास गुप्ता ने ट्विटर पर मशहूर हस्तियों को लगाई लताड़, कहा सिद्धार्थ की मां के साथ खड़ी है उनकी बेटियां और शहनाज

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 11:36 IST

विकास ने अब उन हस्तियों पर निशाना साधा है जो सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला को अकेला समझकर उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विकास गुप्ता ने बिग बॉस 13 से उनके और सिद्धार्थ के साथ हैप्पी मोमेंट को शेयर किया थाउन्होंने लिखा था कि जो भी कुछ होता है वह हमेशा अच्छे के लिए नहीं होता

गुरुवार 2 सितंबर को बिग बॉस 13 और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। अभिनेता की मौत से टीवी इंडस्ट्री में उदासी छाई हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके करीबी दोस्त विकास गुप्ता भी शामिल थे। 

वहीं विकास ने कुछ हस्तियों पर निशाना साधा है जो दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की माँ रीता शुक्ला को अकेला समझ कर उनकी मदद के लिए आगे आने की बात कर रहे हैं। विकास ने सभी को याद दिलाया कि सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला की दो बेटियां हैं और उनके साथ शहनाज गिल भी हैं।

विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मशहूर हस्तियों को खरी-खोटी सुनाते हुए ट्वीट किया कि वो सभी सेलेब्स जो  सिद्धार्थ शुक्ला की मां को अकेला समझ कर प्यार दे रहे हैं, तो मैं आपको बता दूँ कि उनकी दो बेटियां और शहनाज गिल को मत भूलना वो उनके साथ खड़ी हैं। और यह महिलाएं जरूरत पड़ने पर आप सब का भी ख्याल रख सकती हैं। 

इससे पहले अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विकास गुप्ता ने बिग बॉस 13 से उनके और सिद्धार्थ के साथ हैप्पी मोमेंट को शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि जो भी कुछ होता है वह हमेशा अच्छे के लिए नहीं होता। सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल और सिडनाज के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करें।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाविकास गुप्ताटेलीविजन इंडस्ट्रीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?