लाइव न्यूज़ :

‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान’ के मेकर्स से परेशान हैं शिल्पा शिंदे, शो के लिए कही ये बड़ी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 30, 2020 14:17 IST

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान’ के मेकर्स से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनसे पहले शो के लिए झूठ बोला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस शो में शिल्पा शिंदे के अलावा में सुनील ग्रोवर और सिद्धार्थ सागर भी नजर आने वाले हैं।शिल्पा शिंदे शो के मेकर्स के व्यवहार से खुश नहीं हैं।

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का शो ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान’ 31 अगस्त 2020 से टेलीकास्ट होने वाला है। मगर शो के प्रसारित होने से पहले ही ये मुश्किलों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी इस शो का हिस्सा हैं, लेकिन वो शो के मेकर्स और क्रू मेंबर्स से खुश नहीं हैं। 

उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि शो के मेकर्स उनसे ज्यादा काम करवा रहे हैं, जबकि पहले कहा गया था कि हफ्ते में दो बार ही शूटिंग की जाएगी। अब तो अधिकांश दिन काम कराया जा रहा है। 

उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान बताया, ‘मेकर्स ने शो के बारे में पहले दिन से मुझसे काफी झूठ बोला है। हम सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक शूटिंग कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि एसोसिएशन के लोग कहां हैं। वे इस पर ध्यान क्यों नहीं देते? कलाकारों का कैसे शोषण हो रहा है। वे हमेशा किसी की छवि को तोड़फोड़ करने के लिए होते हैं, लेकिन अब जब हम 12 घंटे या उससे अधिक के लिए काम कर रहे हैं, तो कोई भी सवाल नहीं उठा रहा है।’

शिल्पा ने आगे कहा, ‘कलाकार शूटिंग के कारण थक जाते हैं। पहले हमें कहा गया था कि हफ्ते में दो हफ्ते ही काम करना था, लेकिन अब हम सब रोजाना काम कर रहे हैं। हम पर अत्याचार हो रहे हैं।’ बता दें, शिल्पा शिंदे के अलावा इस शो में सुनील ग्रोवर और सिद्धार्थ सागर भी नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :शिल्पा शिंदेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?