Coronavirus से बचना हो तो जरूर मान लें शिल्पा शेट्टी की ये नसीहत, महामारी से बचने के लिए एक्ट्रेस ने सुझाए दो रास्ते
By अमित कुमार | Published: March 16, 2020 12:22 PM2020-03-16T12:22:59+5:302020-03-16T12:22:59+5:30
कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सलाह दी है।
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 110 पहुंच गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वे दो मरीज भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसकी शुक्रवार रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।
कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सलाह दी है। शिल्पा ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी का समय ठीक वैसा ही है, जैसे 1665 के दौरान लंदन में प्लेग फैलने का था। ऐसे में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय बंद कर दिया था और न्यूटन ने गार्डन में बैठकर एक सेब को पेड़ से गिरते देखा।'
शिल्पा ने आगे लिखा कि यह दृश्य देखकर न्यूटन को ग्रेविटी और लॉ ऑफ मोशन को समझ आई। इसके बाद उन्होंने गणना करने के साधन का अविष्कार किया। इसका उदाहरण देते हुए शिल्पा ने लिखा कि अभी लोगों के पास दो ही रास्ते हैं। पहली तो वह इस वायरस से बचने के लिए कुछ नया सोचे और अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करें और दूसरा कुछ न करें जो हो रहा है वह चुपचाप देखते रहे। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।