13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, इस स्टार किड के साथ आएंगी नजर

By मेघना वर्मा | Published: August 1, 2019 12:12 PM2019-08-01T12:12:52+5:302019-08-01T12:12:52+5:30

एक्टर अभिमन्यू की पहली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता की स्टोरी को काफी लोगों ने पसंद किया था। फिल्म को क्रिटिक्स के अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। 

shilpa shetty comeback after 13 years with movie nikamma | 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, इस स्टार किड के साथ आएंगी नजर

13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, इस स्टार किड के साथ आएंगी नजर

Highlightsशिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म अपने में नजर आई थीं।शिल्पा लम्बे समय से टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं।

अपने एक ठुमके से यूपी-बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी लम्बे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। अब खबर है कि जल्द ही शिल्पा शेट्टी पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। लम्बे इंतजार के बाद और टीवी रियलिटी शोज के कुछ दिनों की छुट्टी लेकर शिल्पा फैंस के बीच वापिस आने को तैयार हैं। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर फिल्म निकम्मा से वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु लीड किरदार में होंगे। वहीं इस फिल्म से पहली बार शिरले सेतिया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन शब्बीर खान कर रहे हैं। 

शिल्पा के फैंस लम्बे समय से उनका बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे थे। आखिरी बार शिल्पा फिल्म अपने में लीड किरदार में दिखाई दी थीं। इसके बाद वो टीवी रियलिटी शोज पर बतौर जज दिखाई देती थीं। अब बहुत समय बाद बड़े पर्दे पर शिल्पा फिल्मी पर्दे पर लौटेंगी। बताया जा रहा है कि निकम्मा फिल्म में एक्ट्रेस का महत्वपूर्ण किरदार है।

अभिमन्यु देसाई और शरलिन सेतिया जल्द ही फिल्म निक्कमा में दिखाई देने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स की ओर से बनाई गई इस ये फिल्म एक एक्शन इंटरटेनिंग मूवी होगी। निक्कमा फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। जारी पोस्टर में अभिमन्यु और शर्लिन की केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

अभिमन्यु ने जहां ब्लैक कलर की शर्ट पहन रखी हैं तो वहीं शर्लिन ने ब्लू डेनिम जैकेट और ब्लू आउटफिट। अब देखना होगा की फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है। 

अभिमन्यू की पहली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता की स्टोरी को काफी लोगों ने पसंद किया था। फिल्म को क्रिटिक्स के अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। 

Web Title: shilpa shetty comeback after 13 years with movie nikamma

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे