वर्ल्ड कप फाइनल का शर्लिन चोपड़ा पर चढ़ा खुमार, बिकिनी में की वीडियो शेयर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2019 08:36 AM2019-07-15T08:36:53+5:302019-07-15T08:40:34+5:30
शर्लिन ने बेहद बोल्ड अंदाज में फैंस के लिए अपना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस सेक्सी अंदाज में पोज देती नजर आईं।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रविवार को वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड को जीत हासिल हुई और वर्ल्ड कप का विजेता बना। ऐसे में मैच से पहले शर्लिन पर भी फाइनल का खुमार चढ़ा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
शर्लिन ने बेहद बोल्ड अंदाज में फैंस के लिए अपना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस सेक्सी अंदाज में पोज देती नजर आईं। इस दौरान शर्लिन बिकिनी अवतार में नजर आईं। उनके हाथ में बैट भी नजर आया।
ऐसा लग रहा है कि पिच पर खड़े होकर अपने हॉट अंदाज से क्रिकेट खेल रही हों।ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शर्लिन ने इस तरह का वीडियो फैंस के लिए शेयर किया हो। इससे पहले भी वह इस तरह का अपना अवतार पेश कर चुकी हैं।
इस वीडियो को पोस्ट कर शर्लिन अपने फैंस से सवाल कर रही हैं कि आपको क्या लगता है इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में आज कौन जीतेगा? इस तरह के वीडियो के जरिए शर्लिन अपने एप का प्रचार करती हैं।
ऐसी पहली भारतीय महिला शर्लिन पहली हैं जिसने प्लेबॉय मैगजी के लिए न्यूड पोज दिया था। इसके अलावा वो साल 2009 में 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।