लाइव न्यूज़ :

Shaitaan Box Office Collection Day 2: रिलीज के दूसरे दिन 'शैतान' की बंपर कमाई, कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2024 12:57 IST

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Open in App

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और आर माधवन की शैतान का रिलीज के दूसरे दिन दबदबा कायम है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8 मार्च को रिलीज हुई शैतान की अच्छी शुरुआत हुई है। दर्शकों को हॉरर थ्रिलर मूवी काफी पसंद आ रही है। पहले शनिवार को फिल्म ने करीब 33 करोड़ का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन हॉरर थ्रिलर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ, शैतान का कुल कलेक्शन अब 33.5 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने दूसरे दिन अपनी हिंदी ऑक्यूपेंसी में भी वृद्धि दर्ज की, जो पहले दिन 25.70 प्रतिशत की तुलना में 33.65 प्रतिशत थी।

विकास बहल निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने संयुक्त रूप से किया है। 

शैतान के बारे में 

यह गुजराती फिल्म वाश का हिंदी रीमेक है, जो पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी। अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और ज्योति देशपांडे द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, शैतान 2023 की गुजराती भाषा की फिल्म वश की रीमेक है। फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि एक परिवार अपनी बेटी को बचाने की लगातार कोशिश करता है।

जहां आर माधवन एक शैतान अवतार की भूमिका निभाते हैं, वहीं अजय देवगन और ज्योतिका एक ऑन-स्क्रीन विवाहित जोड़े के किरदार निभाते हैं। माधवन और ज्योतिका इससे पहले 2001 में तमिल फिल्म डम डम डम में साथ नजर आए थे।

टॅग्स :अजय देवगनआर माधवनबॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई