लाइव न्यूज़ :

मेलबर्न में बोले शाहरुख खान, कहा- अच्छे सिनेमा के लिये अब भी मुझमें क्षमता बाकी है

By भाषा | Updated: August 11, 2019 17:10 IST

Open in App

सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्मों से थोड़े समय का ‘‘ब्रेक’’ लिया है लेकिन अभिनेता का कहना है कि अच्छे सिनेमा के लिये उनमें अब भी बहुत क्षमता है। 53 वर्षीय अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिलवाले’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’ थी जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अभिनेता ने कहा कि अपने आस-पास मौजूद लोगों में फिल्मों के लिये जुनून देखकर ही उन्हें अच्छी कहानियां सुनने का मौका मिलता है। शाहरुख ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘अच्छी फिल्म करने के लिये जो बात मुझे प्रेरित करती है वह मैं समझता हूं मेरे इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही हैं जो ऐसी बेहतरीन सिनेमा बनाते हैं... और मैं समझता हूं कि मुझमें अच्छी फिल्में करने की क्षमता बाकी है। मेरे अंदर अब भी 20-25 साल अच्छा सिनेमा करने की क्षमता बची है।’’

अभिनेता यहां इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में मुख्य अतिथि के तौर पर आये थे, जिससे इतर उन्होंने ‘पीटीआई’ से बात की। शाहरुख ने यह भी बताया कि ‘जीरो’ के बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया और वह जगह-जगह घूम-घूमकर नयी कहानियां तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी अभी अपनी जो अंतिम फिल्म पूरी की उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन मैं इसे हल्के में लेता हूं। अपने आप से मैं यही कहता हूं, चलो थोड़ी असफलता का स्वाद चखा जाये। इसलिए मैंने चार-पांच महीने का विराम लिया है।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘चूंकि मैं ब्रेक पर चल रहा हूं तो मैं यहां (मेलबर्न) आ गया और यहां लोगों से मिलजुल रहा हूं, नयी कहानियों और नयी चीजों को तलाश रहा हूं और बौद्धिक भाषण दे रहा हूं।’’ शाहरुख ने नौ अगस्त को आईएफएफएम का आधिकारिक उद्घाटन किया था, जिसकी शुरुआत रीमा दास निर्देशित फिल्म ‘‘बुलबुल कैन सिंग’’ के प्रदर्शन से हुई। इस फिल्म ने शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस