शाहरुख़ खान ने प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं भी शादी करने वाला हूं!
By विवेक कुमार | Published: August 2, 2018 01:36 PM2018-08-02T13:36:01+5:302018-08-02T13:36:01+5:30
शाहरुख और प्रियंका को साल 2006 में फरहान अख्तर की डॉन के दोनों पार्ट मे देखा जा चुका है। फिल्म के अलावा दोनों के अफेयर्स के किस्से भी काफी फेमस हुए थे।
मुंबई, 2 अगस्त: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सुर्खियां फैली हुई है। खबरों की मानें तो देसी गर्ल ने अपने से 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक से 18 जुलाई को सगाई कर ली थी अब वह 16 सितम्बर को निक से शादी करने वाली हैं। हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान शाहरुख खान से जब प्रियंका और निक की शादी के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब मज़ाकिया अंदाज में दिया – मैं भी जल्द ही शादी करने वाला हूं। आप सबको कार्ड भेज दूंगा। आप सबको मेंहदी में भी आना होगा। शाहरुख़ इस हाजिर जवाबी को सुनकर सभी हंसने लगे।
बता दें कि शाहरुख और प्रियंका को साल 2006 में फरहान अख्तर की डॉन फिल्म के दोनों पार्ट मे देखा जा चुका है। फिल्म के अलावा दोनों के अफेयर्स के किस्से भी काफी फेमस हुए थे।
वैसे शाहरुख खान के अलावा प्रियंका की शादी का सवाल कंगना रानौत से भी पूछा गया था। जिसके जवाब में कंगना ने कहा – मैंने प्रियंका चोपड़ा को उनकी सगाई के लिए बधाई दी और वे बेहद खुश थीं।
कंगना का कहना है अगर प्रियंका और निक की शादी होगी तो मैं अवश्य जाऊगी। बता दें कि कंगना और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ फिल्म फैशन में काम किया था।