अलविदा मिस हवा हवाई: श्रीदेवी के ना भूलने वाले वे गाने जो आज भी फैंस को थिरकने पर करते हैं मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 25, 2018 01:17 PM2018-02-25T13:17:08+5:302018-02-25T14:12:31+5:30

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। 24 फरवरी (शनिवार) को उन्होंने देश से दूर दुबई में अपनी आखिरी सांस ली है। अभिनेत्री की अचानक हुई इस मौत से हर कोई सदमे में है।

sridevi top most superhit dacing songs | अलविदा मिस हवा हवाई: श्रीदेवी के ना भूलने वाले वे गाने जो आज भी फैंस को थिरकने पर करते हैं मजबूर

अलविदा मिस हवा हवाई: श्रीदेवी के ना भूलने वाले वे गाने जो आज भी फैंस को थिरकने पर करते हैं मजबूर

मुंबई, 25 फरवरी:  श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। 24 फरवरी (शनिवार) को उन्होंने देश से दूर दुबई में अपनी आखिरी सांस ली है। अभिनेत्री की अचानक हुई इस मौत से हर कोई सदमे में है। श्रीदेवी जितना अच्छा अभिनय करती थीं उतना ही अच्छा डांस भी करती थीं।  आइए जानते हैं श्रीदेवी के बेहतरीन गानें जो आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर करते हैं।

मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं चांदनी फिल्म के इस गाने का परिचय देने की जरूरत नहीं है।तमाम सफलता का स्वाद चख चुका ये गाना आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है।

हिम्मतवाला फिल्म का नैनों में सपना गाना से भला कौन रुबरु नहीं है। ये गाना आज भी फैंस के जेहन में जिंदा है। इस फिल्म में उन्होंने जितेंद्र के साथ 'ता थइया ता थइया' की धुन पर डांस किया था।

  1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में एक बार फिर लोगों को श्रीदेवी के डांस से मोहित कर लिया। हवा हवाई गाने पर जब वह थिरकीं तो हर किसी ने अपनी सांसे थाम लीं। इस गाने का हाल ही में विद्या  बालान की फिल्म में भी डाला गया है।

मोरनी बागा मा बोले पर जब श्रीदेवी ने  डांस किया तो सभी को भा गया। लम्हें फिल्म के इस गाने के बोल जितने अच्छे हैं उतनी ही खूबसूरती से इसे अभिनेत्री ने पेश भी किया था।

मिस्टर इंडिया का ही एक और गाना था जिसनें श्रीदेवी ने अपने डांस  का जल्वा बिखेरा। काटे नहीं कटते ये गाना सभी को आज भी दिल में राज करता है। इश्क में डूबा हर इंसान एक बार इस गाने पर जरुर थिरकता होगा।

लम्हें फिल्म के मेरी बिंदिया गाने में उनके अल्हड़ अंदाज में श्रृंगार को भी फैंस से वाहवाही मिली। इस गाने को श्रीदेवी के डांस ने चार चांद लगाए। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसे लता मंगेशकर ने गाया था।

मैं नागिन तू सपेरा इस  गाने में श्रीदेवी ने नागिन के रूप वाला डांस किया था। ये गीत अपने समय का सुपरहिट गीत साबित हुआ था। जैसा डांस उन्होंने इस फिल्म में किया था वैसा शायद ही आज की तारीख में कोई कर पाए।

Web Title: sridevi top most superhit dacing songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे