लाइव न्यूज़ :

शाहिद, शाइस्ता और साहिल की तिकड़ी ने किया धमाल, बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 20:57 IST

2020 में शाहिद ने बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान की बहन शाइस्ता खान के साथ साझेदारी में काम शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद और शाइस्ता सिर्फ बिजनेस पार्टनर ही नहीं बल्कि लाइफ पार्टनर भी हैं। करीब एक दशक से एक-दूसरे को डेट रहे हैं।

'स्टाइल' फिल्म के स्टार एक्टर साहिल खान को कौन नहीं जानता है। उनकी बहन शाइस्ता खान ग्‍लैमर की दुनिया की से अलग अपनी पहचान बना रही हैं। अब इन दोनों के साथ एक शाहिद शेख का नाम भी जोड़ा जा रहा है। मुंबई में शाहिद शेख शाइस्ता खान के साथ बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। 

शाहिद ने आवासीय टाउनशिप परियोजनाओं को विकसित करते हुए इंदौर के आसपास रियज एस्‍टेट में एंट्री की। अब उन्‍होंने मुंबई में शाइस्ता खान के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 2020 में शाहिद ने बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान की बहन शाइस्ता खान के साथ साझेदारी में काम शुरू किया था।

उन्‍होंने मुंबई में रियल एस्टेट प्रोजेक्‍ट्स में निवेश करना शुरू किया। साइस्‍ता और शाहिद अब अपने सभी पारिवारिक कॉमर्शियल प्रोजेक्‍ट्स में भागीदारी कर रहे हैं। शाइस्‍ता शाहिद के प्रोजेक्‍ट्स देख रही हैं, जिसमें साहिल खान के चल रहे व्यावसायिक ब्रांडों के साथ-साथ रियल एस्टेट, टाउनशिप, रसद गोदाम और विनिर्माण उद्योग शामिल हैं।

शाहिद और शाइस्ता सिर्फ बिजनेस पार्टनर ही नहीं बल्कि लाइफ पार्टनर भी हैं। दोनों करीब एक दशक से एक-दूसरे को डेट रहे हैं। लव कपल शाहिद और शाइस्ता को देश भर में कई शानदार जगहों पर साथ देखा गया है। शाहिद खेल, बिजनेसमैन और थियेटर आर्टिस्‍ट के अलावा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह तैराक और निशानेबाज हैं।

इसके साथ ही फुटबॉल और घुड़सवारी का भी शौक रखते हैं। वह देश के कई थिएटर ग्रुप का हिस्सा रह चुके हैं। शाहिद, शाइस्ता, और साहिल की शानदार तिकड़ी ने बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में निवेश किया है और भविष्य में भी परियोजनाओं की योजना बना रहे है।

आपको बता दें कि शाहिद भारत के युवा फिटनेस आइकन साहिल खान के जिम भाई भी हैं। दोनों को अक्सर अंधेरी में 'वन एबव फिटनेस' जिम में साथ देखा जाता है। दिल्ली में जन्मे और इंदौर में पले-बढ़े शाहिद ने यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। इससे पहले उन्‍होंने इंदौर में द डेली कॉलेज में पढ़ाई की।

टॅग्स :मुंबईदिल्लीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?