लाइव न्यूज़ :

कबीर सिंह के ट्रेलर लॉन्च पर बोले शाहिद कपूर, कहा- हम सब अच्छे बुरे समय का सामना करते हैं

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:11 IST

Open in App

फिल्म ‘कबीर सिंह’ में एक गुस्सैल व्यक्ति का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि अगर दर्शक केवल अच्छे किरदार देखना चाहते हैं तो सिनेमा के लिए लंबा सफर तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिनेमा परिपूर्ण लोगों की बजाय सच्चाई से बिना लाग-लपेट के कहानी बयां करने का माध्यम है।

‘कबीर सिंह’ संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। इसका निर्देशन भी संदीप ने ही किया है। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के 2017 में रिलीज होने के बाद ही फिल्म में हीरो के गुस्सैल किरदार, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को गाली देने और गुस्से को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की काफी आलोचना की गई थी।

आलोचनाओं पर सवाल किए जाने पर निर्देशक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ गुस्सा एक विशेष गुण है। गुस्से को हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने में कोई खराबी नहीं है। इसे जैसे चाहें वैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि तेलुगू फिल्म को लेकर समीक्षकों की राय मेरे दिमाग में कहीं भी थी।’’

शाहिद ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी फिल्मों को देखते हैं और फिर उनकी सच्चाई और तथ्यों की सराहना करते हैं। सिनेमा अलग-अलग लोगों को प्रस्तुत किए जाने का माध्यम है। यह बेहतरीन और परिपूर्ण लोगों के लिए नहीं है। मुझे लगता है कि अपने आप में हम सब परिपूर्ण हैं। हम सबमें कुछ बुराइयां हैं और हम सब अच्छे बुरे समय का सामना करते हैं।

शाहिद ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रह हैं कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिलेगा। हमें नहीं पता कि मिलेगा या नहीं। हमारा मानना है कि कोई ऐसा कारण नहीं है कि हमें यू/ए प्रमाणपत्र ना मिले। मेरा मानना हे कि आज यह महत्वपूर्ण है कि हम बिना लाग लपेट के सच्चाई से कहानी बयां कर पाएं।’’ 

टॅग्स :शाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस