लाइव न्यूज़ :

Bads of Bollywood: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की घोषणा की

By संदीप दाहिमा | Updated: February 4, 2025 14:19 IST

Bads of Bollywood: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपने बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा करते हुए कहा कि वह दुआ करते हैं कि इतने साल में उन्हें लोगों से जितना प्यार और समर्थन मिला है, उसका ‘‘कम से कम 50 प्रतिशत उनके बच्चों को मिले’’ जो फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBads of Bollywood: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की घोषणा की

Bads of Bollywood: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपने बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा करते हुए कहा कि वह दुआ करते हैं कि इतने साल में उन्हें लोगों से जितना प्यार और समर्थन मिला है, उसका ‘‘कम से कम 50 प्रतिशत उनके बच्चों को मिले’’ जो फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं। आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। सितारों से सजे नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित सीरीज का शीर्षक जारी किया गया।

शाहरुख ने इस कार्यक्रम में कहा कि वह लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों को देखकर खुश हैं। अभिनेता (59) ने कहा, ‘‘मैं दुआ करता हूं कि अगर मेरे बच्चों को मुझे मिले प्यार का 50 प्रतिशत भी मिल जाए तो यह उनके लिए बहुत होगा।’’ ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बतौर निर्माता और निर्देशक आर्यन की पहली फिल्म है। शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख ने बताया कि बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान द्वारा सह-निर्मित इस कार्यक्रम का नाम ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ है। उन्होंने कहा, ‘‘आर्यन ने इस पर बहुत मेहनत की है।’’

टॅग्स :शाहरुख खानआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारनेटफ्लिक्सवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!