लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान को कलिंग सेना ने दी खुली धमकी, ऐसे लेगी 17 साल पुराना 'बदला'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 14:12 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हमेशा से ही विवादों से दूर रहते हैं, फिर भी उनको ओडिशा के कलिंग सेना नाम के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हमेशा से ही विवादों से दूर रहते हैं, फिर भी उनको ओडिशा के कलिंग सेना नाम के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है। उनको ओडिशा ना आने की धमकी दी गई है। किंग खान को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर शाहरुख अगले सप्ताह यहां होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे और उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी।  

जानें क्या है मामला

दरअसल ये मामला 17 साल पुराना है। कलिंगा सेना के मुताबिक 2001 में आई शाहरुख की फिल्म असोका के जरिए उन्होंने ओडिशा का अपमान किया था। यही कारण है अब काली स्याही फेंक कर और काले झंडे दिखा कर विरोध करेंगे। 

27 नंवबर को पुरुषों का हॉकी विश्वकप भुवनेश्वर में है जिसमें शाहरुख खान जाएंगे।  ये आपनिंग  सेनेमनी कलिंगा स्टेडियम में होनी है। ऐसे में कलिंगा सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने किंग खान से माफी की मांग की है। उन्होंने 11 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म शाहरुख़ खान की फिल्म असोका में कलिंग युद्ध को गलत तरीके से दिखाया गया था । उससे राज्य के लोगों की भावनाओं को ठोस पहुंचा है।

वहीं, इस तरह से खुले आम शाहरुख को धमकी मिलने के बाद ओडिशा पुलिस का कहना है कि सभी वीवीआईपीज़ के लिए कड़ी सुरक्षा की जा रही है।  2001 में जब असोका रिलीज हुई थी उस वक्त भी ओडिसा में जमकर बवाल हुआ था और फिल्म राज्य में  रिलीज नहीं हो पाई थी। फिलहाल किंग खान की ओर से इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस