लाइव न्यूज़ :

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’, बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बने नेटफ्लिक्स शो पर शाहरुख बोले- मेरा एक ही हाथ काफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 21:36 IST

प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह सर्जरी के बाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे और पुरस्कार लेने में उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशो को लेकर भी अपने चिरपरचित अंदाज मे जवाब देते नजर आए।फिल्म ‘जवान' में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिए मेरा एक ही हाथ काफी है।

मुंबईः फिल्म "किंग" की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगने के बावजूद अभिनेता शाहरुख खान बुधवार को एक कार्यक्रम में न सिर्फ इस पर मजाक करते नजर आए बल्कि अपने बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बने नेटफ्लिक्स शो को लेकर भी अपने चिरपरचित अंदाज मे जवाब देते नजर आए। अभिनेता को 2023 में आयी उनकी फिल्म ‘जवान' में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह सर्जरी के बाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे और पुरस्कार लेने में उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।

 

उन्होंने (बेटे के शो) ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’ पर कहा, ‘‘मेरे कंधे में चोट लग गई थी। मेरी एक छोटी सी सर्जरी हुई, असल में छोटी नहीं, बल्कि काफी बड़ी थी। अब इसे ठीक होने में एक-दो महीने लगेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिए मेरा एक ही हाथ काफी है।’’

उन्होंने अपनी बांहें फैलाने वाले विशिष्ट पोज का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दरअसल, मैं ज्यादातर काम एक हाथ से कर लेता हूं - खाना खाना, दांत साफ करना और सिर के पिछले हिस्से को खुजलाना। लेकिन मुझे एक चीज में दिक्कत होती है - आपका सारा प्यार बटोरने में।’’ आर्यन के शो के कलाकारों से परिचय कराने वाले इस कार्यक्रम में नजर आए शाहरुख ने चोट की वजह से दाहिने हाथ में ‘आर्म बैंड’ पहन रखा था।

अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर, 59 वर्षीय अभिनेता शाहरुख अपने बेटे के निर्देशन में बन रहे प्रोजेक्ट के बारे में मजाक करने से भी नहीं हिचके। उन्होंने कहा, ‘‘जब आर्यन ने मुझे बताया कि वह बॉलीवुड पर एक शो करने जा रहे हैं जो कुछ अलग हटकर होगा, तो मैंने सोचा -- क्या वह मन्नत के सीसीटीवी फुटेज यूट्यूब पर अपलोड करने वाला है?’’ इसके बाद शाहरुख ने नये कलाकार की कुछ नया और अनोखा बनाने के लिए प्रशंसा की। यह सीरीज 18 सितंबर से स्ट्रीमिंग मंच पर नजर आएगी।

टॅग्स :शाहरुख खानआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!