लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन और तब्बू की 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, धमाकेदार एक्शन करते दिखे दोनों स्टॉर

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 16:32 IST

अजय देवगन की 'भोला' दक्षिण भारत के सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वापस आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'भोला' का दूसरा टीजर जारी किया गयाअजय देवगन और तब्बू फिर से साथ दिखेंगेकार्थी शिवकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है 'भोला'

नई दिल्ली: अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वापस आ रहे हैं। दोनों बॉलीवुड स्टार्स की आने वाली फिल्म 'भोला' का आज दूसरा टीजर जारी किया गया। अजय देवगन और तब्बू पिछली बार 'दृश्यम-2' में दिखे थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर से दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

क्या है 'भोला' के दूसरे टीजर में

'भोला' के दूसरे टीजर की शुरुआत अजय देवगन की आवाज से होती है। टीजर में अजय देवगन कहते हैं,  "जो बाप दस साल में एक गुड़िया न दे पाया, वो एक रात में दुनिया देने की सोच रहा है।" इसके बाद अजय देवगन टीजर में एक्शन सीन के साथ एंट्री करते हैं। 'भोला' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं तब्बू की भी टीजर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। तब्बू कहती हैं, "लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि वर्दी के पीछे भी इंसान होते हैं।" तब्बू अपनी पिछली फिल्म 'दृश्यम-2' में भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में भी वह एक सख्त और जांबाज पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

टीजर के अंत में अजय देवगन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज मुझे कोई डर नहीं मैं आज अपनी मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं। फिल्म के टीजर को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 30 मार्च, 2023 को 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज आएगी। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन टीजर देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है।

अजय देवगन की 'भोला' दक्षिण भारत के सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 'कैथी' ने दक्षिण में सफलता का पचम लहराया था और अब इसके हिंदी वर्जन से भी सबके यही उम्मीदे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक्टिंग के अलावा निर्माता-निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

टॅग्स :अजय देवगनतब्बूबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!