लाइव न्यूज़ :

'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग कूद कर की खुदकुशी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 06:01 IST

फिल्म अब तक छप्पन के असिस्टेंट डायरेक्टर और पेशे से फिल्म स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक का निधन हो गया है।  

Open in App

मुंबई, 11 जुलाई: फिल्म अब तक छप्पन के असिस्टेंट डायरेक्टर और पेशे से फिल्म स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक का निधन हो गया है।  खबर के अनुसार उन्होंने खुदकुशी की है।

 उन्होंने बुधवार को एक बिल्ड‍िंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, बताया जा रहा है कि रविशंकर के पास बीते एक साल से कोई भी काम नहीं था। जिस कारण से वह खासा परेशान था। 

साथ ही वह किराए के घर में रहते थे। ऐसे में खबरों की मानें तो उनके भाई ने बताया कि रविशंकर डिप्रेशन में थे। बुधवार को एक बिल्ड‍िंग से कूदकर रविशंकर ने जान दे दी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को भी ये डिप्रेशन का मामला लग रहा है।

फिल्म अब तक छप्पन 2004 में आई थी, इस फिल्म में रविशंकर ने डायरेक्टर शिमित अमीन के साथ बतौर सह निर्देशक काम किया था। फिल्म ने पर्दे पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य किरदार में थे।

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?