लाइव न्यूज़ :

Sawan Kumar Tak: ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' के निर्देशक सावन कुमार टाक नहीं रहे, सलमान खान ने अनदेखी पुरानी तस्वीर साझा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2022 19:42 IST

Sawan Kumar Tak: ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे''गंभीर'' हालत में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाया गया था।फेफड़ों में संक्रमण व सांस लेने में तकलीफ होने पर उनका इलाज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

मुंबईः वयोवृद्ध फिल्म निर्माता-गीतकार सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। सलमान खान ने गीतकार के साथ अपनी एक अनदेखी पुरानी तस्वीर साझा की और दिवंगत फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दी। ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' जैसी फिल्मों कई फिल्म दी थी। 

फिल्म निर्माता-गीतकार मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। आज शाम करीब 4.15 बजे निधन हो गया। उनके भतीजे नवीन ने जानकारी दी। नवीन ने बताया, ''हृदय के काम करना बंद कर देने से शाम 4 बजकर 15 मिनट पर उनका निधन हो गया।''

टाक को सलमान खान अभिनीत फिल्मों ''सनम बेवफा'' (1991), ''चांद का टुकड़ा'' (1994) और ''सावन...द लव सीजन'' (2003) के निर्देशन के लिए जाना जाता है। खान ने ट्विटर के जरिए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे प्रिय सावन जी आपकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा आपका प्रेम और सम्मान मिला।''

टाक ने 1972 में फिल्म ''गोमती के किनारे'' से निर्देशन में पदार्पण किया था, जो मीना कुमारी की अंतिम फिल्म थी। उन्होंने 1983 में राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरे अभिनीत फिल्म ''सौतन'' का भी निर्देशन किया था। टाक गीतकार भी थे। उन्होंने साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की पहली फिल्म ''कहो ना...प्यार है'' के गीत ''प्यार की कश्ती में'', ''जानेमन-जानेमन'' और ''चांद सितारे'' गीत लिखे थे। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसलमान खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच