Sawan Kumar Tak: ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' के निर्देशक सावन कुमार टाक नहीं रहे, सलमान खान ने अनदेखी पुरानी तस्वीर साझा की

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 25, 2022 07:41 PM2022-08-25T19:41:50+5:302022-08-25T19:42:50+5:30

Sawan Kumar Tak: ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

Sawan Kumar Tak passes away 86 Salman Khan shares heartfelt note "Sanam Bewafa" and "Sautan" | Sawan Kumar Tak: ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' के निर्देशक सावन कुमार टाक नहीं रहे, सलमान खान ने अनदेखी पुरानी तस्वीर साझा की

वयोवृद्ध फिल्म निर्माता-गीतकार सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। (file photo)

Highlights''गंभीर'' हालत में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाया गया था।फेफड़ों में संक्रमण व सांस लेने में तकलीफ होने पर उनका इलाज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

मुंबईः वयोवृद्ध फिल्म निर्माता-गीतकार सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। सलमान खान ने गीतकार के साथ अपनी एक अनदेखी पुरानी तस्वीर साझा की और दिवंगत फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दी। ''सनम बेवफा'' और ''सौतन'' जैसी फिल्मों कई फिल्म दी थी। 

फिल्म निर्माता-गीतकार मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। आज शाम करीब 4.15 बजे निधन हो गया। उनके भतीजे नवीन ने जानकारी दी। नवीन ने बताया, ''हृदय के काम करना बंद कर देने से शाम 4 बजकर 15 मिनट पर उनका निधन हो गया।''

टाक को सलमान खान अभिनीत फिल्मों ''सनम बेवफा'' (1991), ''चांद का टुकड़ा'' (1994) और ''सावन...द लव सीजन'' (2003) के निर्देशन के लिए जाना जाता है। खान ने ट्विटर के जरिए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे प्रिय सावन जी आपकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा आपका प्रेम और सम्मान मिला।''

टाक ने 1972 में फिल्म ''गोमती के किनारे'' से निर्देशन में पदार्पण किया था, जो मीना कुमारी की अंतिम फिल्म थी। उन्होंने 1983 में राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरे अभिनीत फिल्म ''सौतन'' का भी निर्देशन किया था। टाक गीतकार भी थे। उन्होंने साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की पहली फिल्म ''कहो ना...प्यार है'' के गीत ''प्यार की कश्ती में'', ''जानेमन-जानेमन'' और ''चांद सितारे'' गीत लिखे थे। 

Web Title: Sawan Kumar Tak passes away 86 Salman Khan shares heartfelt note "Sanam Bewafa" and "Sautan"

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे