लाइव न्यूज़ :

मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता..., दिल का दौरा पड़ने के दौरान सतीश कौशिक ने मैनेजर से बोला- पत्नी, बेटी का खयाल रखना

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2023 09:37 IST

बुधवार रात को सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें दिल्ली से सटे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक का 66 की उम्र में गुरुवार निधन हो गया।मैनेजर के मुताबिक रात लगभग नौ बजे कौशिक ने खाना खाया और फिर टहलने के बाद अपने कमरे में चले गये थे और फिर उन्होंने फिल्मों की कुछ ‘क्लिप’ देखी।लगभग 12:00 बजे सतीश कौशिक ने मैनेजर को फोन किया और कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

मुंबईः दिवंगत अभिनेता- फिल्ममेकर सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एक बातचीत में कहा कि सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल जाने के दौरान सतीश सर ने कहा था 'मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा। शशि और वंशिका का ख्याल रखना।' सतीश कौशिक का 66 की उम्र में गुरुवार निधन हो गया। उनकी बुधवार रात को तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें दिल्ली से सटे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

दिवंगत अभिनेता के मैनेजर संतोष राय ने TOI से बातचीत में तबीयत बिगड़ने के बाद किस-किस को फोन किया और सतीश कौशिक ने उनसे क्या कहा था, इसका खुलासा किया है। संतोष राय ने बताया कि डिनर के दौरान एसिडिटी या किसी तरह की तकलीफ के कोई लक्षण नहीं थे। मैनेजर के मुताबिक खाना खाने के बाद टहलने चले गए और फिर अपने कमरे में चले गये थे। कमरे में उन्होंने फिल्मों की कुछ ‘क्लिप’ देखी। हालांकि लगभग 12:00 बजे सतीश कौशिक ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। 

'संतोष, कृपया मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता'

संतोष ने कहा कि अस्पताल ले जाने के दौरान सतीश कौशिक ने उनसे कहा- 'संतोष, कृपया मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता। मैं वंशिका (उनकी बेटी) के लिए जीना चाहता हूं। मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा। शशि और वंशिका का ख्याल रखना।’ संतोष ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो सतीश बेहोश थे।

संतोष ने यह भी खुलासा किया कि उस रात किस-किस को फोन किया। बकौल संतोष-  'मैंने मुंबई में सतीश जी के भाइयों के बच्चों को बुलाया और उन्हें सब कुछ बताया। 2:30 बजे तक उनके परिजन सतीश जी के आवास पर पहुंच गए। संतोष ने यह भी बताया कि उन्होंने उस रात अनुपम खेर को भी कॉल किया लेकिन वे फोन उठा नहीं पाए। 

अनुपम खेर को कॉल किया, उनसे बात नहीं हो पाई- मैनेजर संतोष राय

संतोष ने बताया- सतीश जी मुझसे कहते थे कि अगर कुछ होता है या कुछ भी चाहिए तो मैं सबसे पहले अनुपम जी और अनिल कपूर जी को फोन करूं। अनुपम जी को मेरी कॉल अनुत्तरित रही। जाहिर है, वह गहरी नींद में सो रहे होंगे। तो, मैंने उनके काम करने वाले को सूचित किया और उनसे कहा कि किसी भी तरह अनुपम जी को सूचित करें। इसके बाद अनुपमजी ने जल्द ही कॉल बैक किया। संतोष द्वारा सूचना मिलने के बाद अनुपम खेर और बोनी कपूर सतीश कौशिक के आवास पर पहुंचे। अनुपम और बोनी दोनों ही सतीश जी के काफी करीब थे।

किस वजह से पड़ा दिल का दौरा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

पुलिस ने बताया कि डीडीयू अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मृत्यु का प्रारंभिक कारण कोरोनरी धमनी में रुकावट के कारण दिल का दौरा पड़ना है और मौत स्वाभाविक प्रतीत होती है। कुमार ने बताया कि हृदय और रक्त एफएसएल की हिस्टोपैथोलॉजी अध्ययन रिपोर्ट के अवलोकन के बाद ही अंतिम राय के बारे में बताया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कौशिक के परिवार के संपर्क में है और उन्होंने किसी तरह की साजिश का कोई संदेह नहीं जताया है।

टॅग्स :अनुपम खेरअनिल कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!