लाइव न्यूज़ :

सतीश कौशिक बोले-फिल्म “कागज” में पंकज त्रिपाठी ने नई ऊर्जा डाली, निर्देशक के तौर पर उभरने में मदद की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:27 IST

सलमान खान द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की कहानी आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने खुद के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए 18 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देकौशिक ने कहा कि निर्देशक के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहते थे।पंकज के साथ ‘कागज’ में मैं खुद को फिर से उभार सकता हूं।महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से इसे टाल दिया गया।

मुंबईः अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का कहना है कि अपनी आगामी फिल्म “कागज” से एक निर्देशक के रूप में उन्हें फिर से उभरने का मौका मिला है और इसका श्रेय फिल्म के मुख्य अभिनेता पंकज त्रिपाठी को जाता है जिन्होंने इस फिल्म में नई ऊर्जा डाली है।

सलमान खान द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की कहानी आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने खुद के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए 18 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कौशिक ने कहा कि निर्देशक के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहते थे और “कागज” ने उन्हें यह मौका दिया।

कौशिक ने पत्रकारों से कहा,“जब नई पीढ़ी आती है तो हमारा काम करने का तरीका, हमारा माहौल सब कुछ बदल जाता है। हम तब बूढ़े हो जाते हैं। लेकिन मैं कुछ नया करना चाहता था। एक अभिनेता के तौर पर मुझे दिखाना होता था कि मैं आज के तौर तरीकों को लेकर तैयार हूं लेकिन एक निर्देशक के तौर पर मुझे वे तौर तरीके आने चाहिए।”

उन्होंने कहा,“पंकज ने इसमें मेरी बहुत मदद की। मैं जब उनसे मिला तो लगा कि पंकज के साथ ‘कागज’ में मैं खुद को फिर से उभार सकता हूं और एक निर्देशक के तौर पर खुद को फिर से निखार सकता हूं।” यह फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म सात जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीमुंबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?