लाइव न्यूज़ :

इमोशन और जोरदार डायलॉग्स से भरा 'संजू' का ट्रेलर रिलीज, फैंस की थमीं सांसें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2018 14:44 IST

Sanju Movie Trailer: अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का टीजर अप्रैल में पेश किया जा चुका है। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Open in App

मुंबई, 30 मई: अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का टीजर अप्रैल में पेश किया जा चुका है। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में संजय बने रणबीर अपने बारे में बताते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर मे  संजय के हर एक पहलू को पेश किया गया है। 

परेश रावल पिता सुनील दत्त के किरदार में शानदार डायलॉग के साथ एंट्री लिए हैं। खास बात ये है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं। वहीं, सोनम कपूर संजय दत्त की पत्नी का रोल अदा करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में विक्की कौशल दोस्त बनें नजर आए हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर में एक खास डॉयलाग है जिसमें रणबीर कहते नजर आते हैं कि मैं टेररिस्ट नहीं हूं। एक बात साफ है कि रणबीर की जबरदस्त एक्टिंग फैंस को दीवाना कर जाएगी।

संजू' एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतज़ार लंबे वक्त से किया जा रहा है। ये फिल्म संजय दत्त की जिंदगी और उनसे जुड़े विवादों की सारी परतें खोलने वाली हैं।इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राजकुमार हिरानी। राजकुमार हिरानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संजय दत्त के साथ उनका पुराना नाता रहा है। 'मुन्नाभाई सीरीज़' में हिरानी और दत्त की जोड़ी कमाल कर चुकी है। अब जब हिरानी, संजय की बोयापिक खुद डायरेक्ट कर रहे हैं तो ज़ाहिर है कि फैंस की उम्मीदें आसमान पर हैं।

क्या है संजय की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त पर बनने वाली इस बायोपिक के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक कि रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में स्वीकारा था कि उन्होंने उन परफ्यूम का भी इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल संजय दत्त किया करते थे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी रणबीर कपूर के साथ अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षकों को लेकर अटकलें जारी हैं जिनमें मुन्नाभाई, दत्त, बाबा, संजू जैसे नाम सामने आते रहे हैं।

टॅग्स :संजुसंजय दत्तरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल