लाइव न्यूज़ :

लंदन पहुंचे सलमान खान, यूके सांसद बैरी गार्डिनर ने किया वेलकम; तस्वीरें वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 1, 2024 10:32 IST

Salman Khan In London: सलमान खान और यूके के सांसद बैरी गार्डिनर वेम्बली स्टेडियम के अंदर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे और कैमरे के लिए पोज दे रहे थे।

Open in App

Salman Khan In London: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के फैन्स देश-दुनिया में फैले हुए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी ऐसी है कि राजनेता भी उनके फैन हैं, जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद बैरी गार्डिनर की, जिन्होंने हाल ही में सलमान खान से मुलाकात की है। इस यादगार मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान बैरी गार्डिनर के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है। 

बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय लंदन में मौजूद हैं जहां उन्होंने यूके के सांसद से खास मुलाकात की है। सोमवार को एक्स के सामने बैरी गार्डिनर ने वेम्बली स्टेडियम में सलमान के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों की एक श्रृंखला प्रशंसकों के सामने पेश की। तस्वीरों में सलमान काले रंग की टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने जैकेट और ट्राउजर के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को क्लासी सनग्लासेज से कंप्लीट किया। सलमान गार्डिनर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं और दोनों खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

गार्डिनर ने उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "टाइगर जिंदा है और लंदन में है। आज वेम्बली में @BeingSalmanKhan का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।" यूके सांसद के इस पोस्ट ने सलमान के फैन्स का ध्यान खींचा है और अब पोस्ट सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

सलमान खान ऐसी स्थिति में लंदन गए हैं जब हाल ही में उनके मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने फायरिंग करने वालों की तलाश की तो इसके तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े नजर आए।

मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने रविवार सुबह करीब 5 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की, जहां अभिनेता रहते हैं और भाग गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों आरोपियों ने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था। क्लिप में उन्हें अभिनेता के घर की ओर गोलीबारी करते हुए भी दिखाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कच्छ के डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे।

गौरतलब है कि नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर वाई-प्लस कर दिया गया है। अभिनेता को व्यक्तिगत बन्दूक ले जाने के लिए भी अधिकृत किया गया था और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए उन्होंने एक नया बख्तरबंद वाहन भी खरीदा है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारLondonUK
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई