करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी इस कारण से छोटे से गैलेक्सी में रहते हैं सलमान खान, खुद एक्टर ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 19, 2020 02:25 PM2020-03-19T14:25:40+5:302020-03-19T14:37:19+5:30

सलमान के माता पिता ने ये घर बहुत ही प्यार से बनाया है, जहां उनका परिवार साथ रहता है। सलमान खान आज की तारीख में करोड़ों की कमाई करते हैं।

Salman Khan on why he never shifted from Galaxy Apartment: ‘The entire building is like one big family’ | करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी इस कारण से छोटे से गैलेक्सी में रहते हैं सलमान खान, खुद एक्टर ने किया खुलासा

करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी इस कारण से छोटे से गैलेक्सी में रहते हैं सलमान खान, खुद एक्टर ने किया खुलासा

Highlightsबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान अपने माता पिता के साथ बांद्रा स्थिति ग्लैक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान अपने माता पिता के साथ बांद्रा स्थिति ग्लैक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये घर सलमान खान के लिए काफी छोटा है,लेकिन फिर भी सलमान खान इस घर को नहीं छोड़ रहे हैं।  सलमान अपने इस घर को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण उनके माता-पिता हैं।

सलमान के माता पिता ने ये घर बहुत ही प्यार से बनाया है, जहां उनका परिवार साथ रहता है। सलमान खान आज की तारीख में करोड़ों की कमाई करते हैं। ऐसे में सलमान चाहें को किसी आलीशान बंगले में रह सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।

अक्सर सलमान से ये सवाल पूछा जाता है कि वह छोटे से फ्लैट में क्यों रहते हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सलमान खान छोटे से फ्लैट से निकलकर आलिशान घर में रह सकते हैं। लेकिन सलमान खान को अपना बचपन का ये घर बेहद प्यारा है। हाल ही में सलमान खान ने कहा है कि मैं किसी लग्जरी बंगले में रहने की बजाए बांद्रा स्थिति अपने घर में रहना पसंद करता हूं।  इसका कारण मेरे माता पिता है।

मैंने बचपन में काफी चीजें देखी हैं, लेकिन इससे अलग होने का ख्याल कभी नहीं आया है। पूरी बिल्डिंग एक बड़े परिवार की तरह से हैं।हम छोटे थे, सभी बच्चे बिल्डिंग में साथ खेलते थे। तब हमारे पास दूसरा घर नहीं होता था। बिल्डिंग के सभी घर एक परिवार की तरह है। मैं कभी भी किसी के घर में जाकर खाना खा सकता हूं। हम सभी एक फ्लैट में रहते हैं क्योंकि हमारी अनगिनत यादें हैं।

दरअसल एक बार सलमान ने अपने पिता से कहा था कि हम किसी बंगले या पेंट हाउस में शिफ्ट हो जाएं। इस  पर सलीम ने कहा था वह चाहें  तो दूसरा घर ले सकते हैं लेकिन वह कही नहीं जाएंगे। सलमान ने इसके बाद ही अपने माता पिता के साथ रहने का फैसला किया था।

Web Title: Salman Khan on why he never shifted from Galaxy Apartment: ‘The entire building is like one big family’

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे