लाइव न्यूज़ :

शादी के सवाल पर बोले सलमान- '57 साल का ही तो हूं मैं, वक्त है उसमें, एक बीवी होनी चाहिए'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 17:44 IST

सलमान से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि कभी मैंने हां किया तो किसी ने ना किया। कभी किसी ने हां कहा तो मैंने ना किया। अब दोनों ही साइड से ना आ रहा है। जब दोनों साइड से हां आएगी तो हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के सवाल पर सलमान ने दिया जवाबकहा- 57 साल का ही तो हूं मैं, वक्त है उसमेंकहा- मेरी लव स्टोरीज मेरे साथ कब्र में जाएंगी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ को लेकर चर्चा में हैं। सलमान से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। वह हमेशा इस सवाल को टाल भी जाते हैं। लेकिन अब सलमान ने इस पर खुल कर बात की है। 

हाल ही में सलमान खान इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में शामिल हुए। यहां उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे?  तो सलमान ने कहा,  "जब ऊपर वाला चाहेगा। शादी में दो लोगों की जरूरत पड़ती है।  पहले ऐसा था कि कभी मैंने हां किया तो किसी ने ना किया। कभी किसी ने हां कहा तो मैंने ना किया। अब दोनों ही साइड से ना आ रहा है। जब दोनों साइड से हां आएगी तो हो जाएगी। लेकिन अभी इसमें समय है। 57 साल का ही तो हूं मैं। वक्त है उसमें। मैं चाहता हूं कि ये फर्स्ट एंड लास्ट हो मेरे लिए। मतलब एक बीबी होनी चाहिए।"

सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, सोमी अली, संगीता बिजलानी, जरीन खान और लुलिया वेंतुर का नाम भी शामिल है। जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह लव स्टोरीज पर ऑटोबायोग्राफी लिखने का सोच रहे हैं? जवाब में सलमान ने कहा कि ‘मेरी लव स्टोरीज मेरे साथ कब्र में जाएंगी।’ 

सलमान खान ने इस दौरान कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ते अश्लील कंटेंट और हिंसा से जुड़ी सामग्री को लेकर सलमान ने कहा कि ओटीटी पर भी सेंसर होना चाहिए। सलमान ने कहा, "हमारी फिल्मों में थोड़े से एक्शन सीन पर भी ‘सेंसर बोर्ड के ‘सर्टिफिकेट‘ मिल जाते हैं, लेकिन ओटीटी के लिए ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए मेरा मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सेंसर लगाया जाना चाहिए।"

कार्यक्रम में सलमान से पूछा गया कि वह सबसे खतरनाक किस चीज को मानते हैं। जवाब में सलमान ने कहा, "दुनिया की सबसे खतरनाक चीज माइक है। इस पर एक बार जो बोल दो वह वापस नहीं लिया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि आप बोलना कुछ और चाहते हैं लेकिन निकल कुछ और जाता है और लोग कुछ और ही समझ लेते हैं। इससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है। जिसके बाद तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जब भी उनके आसपास माइक होता है उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक चीज वही लगती है।"

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारकैटरीना कैफऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!