लाइव न्यूज़ :

सलमान के साथ कई हिट फिल्म देने वाली हीरोइन रंभा तीसरी बार बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 12:46 IST

रंभा भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया साइट्स काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही रंभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी शावर की ढेरों तस्वीरें डाली थीं।

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नब्बे के दशक में अपना जलवा बिखरने वाली हीरोइन रंभा मां तीसरी बार बनी हैं। चालीस वर्षीय अभिनेत्री रंभा ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले उनकी दो बेटियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार रंभा ने 23 सितंबर को टोरंटो के माउंट सिनाई अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के पति इंद्राण पद्मनाथन इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।  

साउथ और बॉलीवुड कई हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री रंभा ने साल 2010 में कनाडा के बिजनेसमैन से शादी की थी। 2011 में रंभा ने अपनी बड़ी बेटी नान्‍या को जन्म दिया था। दूसरी बार वो साल 2015 में मां बनी थीं।

रंभा भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया साइट्स काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही रंभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी शावर की ढेरों तस्वीरें डाली थीं। उन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन फोटो में आप रंभा के साथ उनके पति और दोनों बेटियों को भी देख सकते हैं।

गौरतलब है कि रंभा ने अपनी फिल्मी करियर के दौरान सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसमें हिंदी, तेलगू, तमिल, मलायलम, कन्नड़, भोजपुरी से लेकर बांग्ला फिल्म तक शामिल है। रंभा ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1992 में तेलगू फिल्म से किया था। उसके बाद से वो लगातार 2010 तक अलग-अलग भाषाओं की फिल्म करती रहीं। रंभा बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान, गोविंदा, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत कई बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ रंभा ने जुड़वां, बंधन जैसी हिट फिल्में दी हैं।  

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?