लाइव न्यूज़ :

सलमान खान का खुलासा- शाहरुख से पहले उन्हें 'मन्नत' का मिला था प्रस्ताव, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 12:28 IST

शाहरुख खान और सलमान खान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। वहीं 1995 की फिल्म करण अर्जुन में दोनों साथ काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमन्नत में शाहरुख, पत्नी गौरी खान और उनके तीन बच्चे- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान रहते हैं।छह मंजिला इस हवेली को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।शाहरुख के बंगले मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ है।

मुंबईः सलमान खान ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत का ऑफर उनके पास आया था जब अपना करियर शुरू किए थे। पत्रकार फरीदून शहरयार को दिए साक्षात्कार में सलमान खान ने बताया कि मन्नत का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

शहरयार ने जब सलमान से शाहरुख खान की एक चीज के बारे में पूछा गया, जो वह चाहते थे कि उनके पास हो, तो अभिनेता ने कहा, उनका बंगला मन्नत। लेकिन इसका प्रस्ताव तब आया था जब मैंने शुरू किया था। सलमान खान ने बताया कि मन्नत को उन्होंने पिता सलीम खान के कहने पर मना किया था। 

बकौल सलमान खान-  मेरे पिताजी (फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक सलीम खान) ने कहा कि इतने बड़े घर में तुम करोगे क्या। मैं शाहरुख से पूछना चाहता हूं, इतने बड़े घर में करता क्या है तू। 

मुंबई के बांद्रा में स्थित मन्नत में शाहरुख, पत्नी गौरी खान और उनके तीन बच्चे - आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान रहते हैं। छह मंजिला हवेली गौरी द्वारा डिजाइन की गई है और यह बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित सेलिब्रिटी घरों में से एक है। इसमें शानदार सुविधाओं के साथ-साथ कला संग्रहणीय और पारिवारिक यादगार वस्तुएं हैं और कथित तौर पर इसका मूल्य लगभग 200 करोड़ है।

शाहरुख खान और सलमान खान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। वहीं 1995 की फिल्म करण अर्जुन में दोनों साथ काम कर चुके हैं। वैसे तो सलमान और शाहरुख खान एक करीबी दोस्ती साझा करते हैं, लेकिन कुछ साल पहले एक दौर था, जब 2008 में अभिनेता कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में उनके झगड़े के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। 

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?