लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, अक्षय कुमार-अनुपम खेर की भी बढ़ी सुरक्षा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 1, 2022 13:36 IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, आंतरिक मूल्यांकन में सामने आने के बाद अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्नत सुरक्षा कवर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद धमकी मिलने की वजह से सुरक्षा कवर दिया गयाअक्षय कुमार को उनकी राष्ट्रीयता पर सोशल मीडिया की धमकियों के आधार पर सुरक्षा दी गईसलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा कवर दिया जाएगा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा वाई प्लस सुरक्षा कवर दिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से अभिनेता को जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा है। इसी सिलसिले में उन्हें ये प्रोटेक्शन दी गई है। सलमान खान के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी सुरक्षा कवर दिया गया है।

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को इस साल जून में एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसे सलीम खान के गार्ड ने देखा था। पत्र में सलमान और सलीम को सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी। मूसेवाला की इस साल की शुरुआत में पंजाब में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कई ने सलमान को निशाना बनाने की बात कबूली। 

सलमान को अब तक मुंबई पुलिस से नियमित पुलिस सुरक्षा दी जाती थी। हालांकि, अब मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को वाई प्लस सुरक्षा कवर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि उनके पास हर समय चार सशस्त्र सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसी तरह अक्षय कुमार को अब एक्स-श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी, जिसका अर्थ है कि उनकी सुरक्षा में तीन सुरक्षा अधिकारी होंगे। अनुपम खेर को भी उतनी ही सुरक्षा दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा का खर्च सेलेब्स वहन करेंगे। मुंबई, पंजाब और दिल्ली की जांच में पिछले कुछ महीनों में पता चला है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने मुंबई में सलमान खान को मारने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट्स ने बताया है कि गैंगस्टरों ने दो बार प्रयास किया, एक बार 2017 में उनके जन्मदिन समारोह के दौरान उनके बांद्रा घर के बाहर और एक बार 2018 में उनके पनवेल फार्महाउस पर।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुपम खेर को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद धमकी मिलने की वजह से सुरक्षा कवर दिया गया था, जबकि अक्षय को उनकी राष्ट्रीयता पर सोशल मीडिया की धमकियों के आधार पर सुरक्षा दी गई थी। 

टॅग्स :सलमान खानअक्षय कुमारअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?