लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सलमान खान ने किया पार्टी में अपना फेमस टावल स्टेप, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वयरल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 14, 2021 09:34 IST

वीडियो में सलमान अपने फैंस और दोस्तों के साथ अपनी फिल्म के जबरदस्त सुपरहिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसलमान और कैटरीना इस समय तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग मे व्यसत हैंफिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैंफिल्म में सलमान एजेंट टाइगर के रूप में वापसी करेंगे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। रविवार को रात की शूटिंग खत्म करने के बाद एक्टर ने अपने कुछ फैन्स के साथ जमकर पार्टी की। वहीं सलमान खान के फैन पेज पर इस पार्टी का वीडियो भी शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान अपने फैंस और दोस्तों के साथ अपनी फिल्म के जबरदस्त सुपरहिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान के साथ उनके फैन्स भी जमकर नाच रहे हैं।इस दौरान उन्होंने अपना फेमस टॉवल डांस स्टेप भी किया। उनके डांस स्टेप पर फैन्स ने सीटी बजाई और उनके लिए चीयर भी किया। सलमान खान इस पार्टी में ब्लू शर्ट, ब्लू पैंट, ब्लैक लेदर जैकेट और बेरी पहने हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बतादें कि सलमान बहुत जल्द बिग बॉस 15 को भी होस्ट करने की तैयारी में हैं। वहीं शो के कई प्रोमो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। फिलहाल शो का एक डिजिटल स्पिन-ऑफ, बिग बॉस ओटीटी को वूट ऐप पर टेलीकास्ट किया जा रहा है और इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। दर्शक इसे भी खूब पंसद कर रहें है।

सलमान और कैटरीना इस समय तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग मे व्यसत हैं। वहीं खबरो कि मानें तो फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने रूस में कुछ हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है और वे अगले शेड्यूल के लिए ऑस्ट्रिया जाने वाले हैं। फिल्म में सलमान एजेंट टाइगर के रूप में वापसी करेंगे, जबकि कैटरीना पाकिस्तानी खुफिया एजेंट जोया की भूमिका निभाएंगी।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफइमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल