लाइव न्यूज़ :

अमिताभ और आमिर के बाद सलमान खाान ने दिया तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर ये बयान 

By धीरज पाल | Updated: September 28, 2018 23:09 IST

सलमान खान से पहले तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपनी प्रतिक्रया दे चुके हैं। इस मामले में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘मेरा नाम तनुश्री नहीं है और मेरा नाम नाना पाटेकर भी नहीं है।’’

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर के विवाद को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी देने से बच रहे हैं। अमिताभ और आमिर खान के बाद अब सलमान खान ने इस मामले पर अपना बयान दिया है। सलमान खान एक स्पोर्ट्स के इंवेंट पर पहुंचे सलमान खान ने इस मामले पर अपनी बात कही। प्रेस कॉंन्फ्रेंस में जब एक मीडियाकर्मी ने सलमान खान से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद के बारे में पूछा तो सलमान खान ने  कहा कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए। इसके पीछे सच क्या है और इस बारे में मैं लोगों से सुन रहा हूं।

इससे पहले  तनुश्री दत्ता के इस बयान के बाद इस पर अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री के हालिया टीवी साक्षात्कार के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘मेरा नाम तनुश्री नहीं है और मेरा नाम नाना पाटेकर भी नहीं है।’’

आमिर ने कही ये बात

आमिर खान ने कहा कि अभी इस मामले पर कुछ बोलना ज्यादा सही उचित नहीं होगा। आमिर ने कहा कि मामले की 'सत्यता' या 'विवरण' जाने बिना इस विवाद पर कुछ भी टिप्पणी करना उनके लिए अनुचित होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस पर टिप्पणी कर सकता हूं....लेकिन जब भी कुछ ऐसा होता है तो वास्तव में दुखद होता है।' दोनों सितारे अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स आफ हिन्दोस्तां’ के ट्रेलर लांच के मौके पर मौजूद थे।

क्या था आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

एक तरफ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता था और दूसरी तरफ मीडिया। उनलोगों ने मेरी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसका बाद मैं मेरे पिता ने प्रोड्यूसर से कहा कि हम जा रहे हैं। साथ ही ये भी कहा कि वो एक्टर पिछले दो दिनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा है। मेरी बेटी उसके साथ डांस नहीं करेगी। आप सोच लो कि क्या करना है।

टॅग्स :सलमान खानतनुश्री दत्ताअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?