अपनी भांजी आयत के साथ प्यार करते नजर आए सलमान खान, देखें क्यूट वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2020 09:54 AM2020-03-08T09:54:42+5:302020-03-08T09:55:43+5:30

सलमान खान ने अपनी भांजी आयत के साथ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान आयत के साथ बहुत ही क्यूट अंदाज से प्यार करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

salman khan caring his niece ayat share cute video on Instagram watch here | अपनी भांजी आयत के साथ प्यार करते नजर आए सलमान खान, देखें क्यूट वीडियो

अपनी भांजी आयत के साथ प्यार करते नजर आए सलमान खान (Photo-Instagram)

Highlightsसलमान खान ने अपनी भांजी आयत के साथ वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में वह अपनी भांजी आयत को बड़े ही क्यूट अंदाज में प्यार करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी भांजी आयत को बड़े ही क्यूट अंदाज में प्यार करते नजर आ रहे हैं। आयत भी अपने मामा के साथ खेल रही हैं। दोनों का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बिते साल दिसंबर में अर्पिता ने आयत को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

कुछ ही देर पहले शेयर की गई इस वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। वैसे तो सलमान खान जब भी कोई वीडियो शेयर करते हैं तो व्यूज, लाइक्स और कमेंट आते हैं। लेकिन इस वीडियो की बात ही कुछ और है, जितनी बार आप इस वीडियो को देखेंगे, उतनी बार आपको ये देखने का मन करेगा। ये वीडियो बेहद ही क्यूट है। खास बात ये भी है कि आयत का जन्म भी सलमान खान के जन्मदिन पर ही हुआ था। 

सलमान खान अक्सर घर के बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं। जिसकी वीडियो वह शेयर भी करते हैं। सलमान खान को बच्चों से काफी लगाव है। वहीं बात करें सलमान खान की फिल्मों के बारे में तो जल्द ही वो राधे में नजर आएंगे. ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फैन्स भी सलमान खान की फिल्म का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Web Title: salman khan caring his niece ayat share cute video on Instagram watch here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे