सलमान खान से सबसे अनोखे अंदाज में बॉटल कैप चैलेंज किया पूरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2019 08:58 AM2019-07-15T08:58:40+5:302019-07-15T09:20:09+5:30
सलमान ने बेहद अनोखे अंदाज में चैलेंज को स्वीकार किया है। दरअसल इस चैलेंज के जरिए वह पानी बचाओ का संदेश देते नजर आए हैं।
बॉलीवुड में इन दिनों बॉटल कैप चैलेंज छाया हुआ है। हर कोई इस चैलेंज को पूरा करता नजर आ रहा है। अब इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। सलमान ने बेहद अनोखे अंदाज में चैलेंज को स्वीकार किया है।
दरअसल इस चैलेंज के जरिए वह पानी बचाओ का संदेश देते नजर आए हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर पर इस चैलेंज का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान शर्टलेस लुक में नजर आ रहे हैं।
साथ ही ये वीडियो जिम का नजर आ रहा है।पहले तो सलमान खान भगवान से मन्नत मांगते नजर आते हैं। फिर राउंड किक के लिए पोज लेते हैं, मगर घूमने से पहले ही रुक जाते हैं। इसके बाद सलमान आधे खुले हुए बॉटल के ढक्कन को फूंक से अपनी उड़ाते नजर आते हैं। इसके बाद सलमान बॉटल हाथ से उठाते हैं और पानी पी जाते हैं। साथ ही भगवान को याद करते हुए कहते हैं पानी बचाओ।
Don’t thakao paani bachao pic.twitter.com/PjfdGxdTJg
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 14, 2019
सलमान ने जब इस चैलेंज को पूरा कर रहे थे तब उन्होंने पहले हाथ जोड़े, फिर हाथ फैलाकर ऊपर उठाए और बाद क्रॉस करते हुए भगवान को याद किया। इस वीडियो के बाद यूजर्स ने सलमान पर जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान तुम मुसलमान हो फिर तुमने क्रिश्चियन की रस्म पूरी क्यों की? एक ने लिखा- अबे तुम मुसलमान हो ये क्रॉस बगैरहा क्या कर रहे हो? दूसरे ने लिखा- ये किस तरह का मुस्लिम है?
हाल ही में सलमान खान को फिल्म भारत में देखा गया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर जमकर मेहनत भी कर रहे हैं।