लाइव न्यूज़ :

फ्लॉप देने के बाद 'दबंग' और 'डॉन' बनकर पर्दे पर आने को तैयार शाहरुख-सलमान, जानिए कैसे?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2019 08:29 IST

बीते साल खान तिकड़ी यानी कि सलमान, शाहरुख और आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर एक न चली. तीनों की फिल्में अपनी लागत वसूल करने के लिए भी संघर्ष करती दिखीं.

Open in App

बीते साल खान तिकड़ी यानी कि सलमान, शाहरुख और आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर एक न चली. तीनों की फिल्में अपनी लागत वसूल करने के लिए भी संघर्ष करती दिखीं. न सलमान की 'रेस 3' उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन कर पाई, न आमिर की महत्वाकांक्षी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' दर्शकों को लुभा पाई और न ही शाहरुख खान की 'जीरो' कोई धमाल मचा पाई. इस वजह से क्रिटिक्स को यह कहने का मौका मिल गया है कि अब 'खान का दौर' खत्म हो गया है. लेकिन सलमान और शाहरुख हार मानने को बिल्कुल तैयार नहीं लग रहे हैं.

वह अपने फैंस को खुश करने के लिए पूरे जी-जान से अपनी अगली फिल्मों में जुट रहे हैं. यही नहीं, उन्होंने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों को जल्द से जल्द अपने फैंस के सामने परोसकर आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब देने की ठान ली है. तभी तो सलमान एक बार फिर 'दबंग' वाले चुलबुल पांडे बनने की तैयारी में जुट गए हैं. शाहरुख भी जल्द 'डॉन' बनने की तैयारी कर सकते हैं. चुलबुल पांडे की हो सकती है दिवाली सलमान खान आजकल अपनी अगली फिल्म 'भारत' में बिजी हैं.

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है और अब सलमान अपनी लंबे समय से अटकी पड़ी 'दबंग' सीरीज की तीसरी कड़ी पर अपना ध्यान लगा रहे हैं. ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म की कास्टिंग का काम फाइनल हो गया है और शूटिंग फरवरी में शुरू हो सकती है. सलमान इस साल की दिवाली या क्रि समस के मौके पर फैंस को अपने 'दबंग' अवतार से खुश करना चाहते हैं. हर साल सलमान ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं. इस साल की ईद भी उनके नाम है और वह इस मौके पर 'भारत' को पर्दे पर उतार रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पटानी भी हैं.

फिल्म की शूटिंग माल्टा समेत दुनिया के कई लोकेशन पर हो चुकी है. सलमान 'भारत' से फ्री हो चुके हैं. उनके पास कोई टीवी शो आदि भी नहीं हैं. इसलिए वह फरवरी में 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे. 'दबंग' सीरीज सलमान और उनके भाई अरबाज खान का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और दोनों इसे अब ज्यादा डिले नहीं करना चाहते. दोनों जल्द से जल्द इस फिल्म का काम पूरा कर इसे दीपावली या क्रिसमस पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.

अगर वाकई 'दबंग 3' दीपावली में पर्दे पर आती है तो इसे अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' से टकराना होगा और यदि क्रिसमस पर इसकी रिलीज डेट फाइनल होती है तो यह करण जौहर के बैनर की मल्टीस्टारर 'कलंक' से भिड़ सकती है. 'डॉन 3' को लेकर अनाउंसमेंट जल्द शाहरुख खान 'जीरो' के फ्लॉप होने के गम से उबर गए हैं और उन्होंने अपना पूरा ध्यान अगली फिल्म 'सैल्यूट' पर लगा दिया है. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की इस बायोपिक फिल्म में किंग खान 21 से 25 साल के लुक में नजर आने वाले हैं. हाल ही में खबर आई थी शाहरुख इसकी शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से जल्दी शुरू कर रहे हैं.

इसके बाद वह एक बार फिर 'डॉन' बनने की तैयारी कर सकते हैं. शाहरुख की इस सुपरहिट सीरीज को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं और फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने इसे लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया है. बुधवार को मुंबई में जोया अख्तर की अगली फिल्म 'गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फरहान ने कहा, ''हम 'डॉन 3' पर काम कर रहे हैं. जल्द ही इसको लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की जाएंगी.

इसके लिए आपको और थोड़ा इंतजार करना होगा.'' फरहान के इस बयान से इतना तो तय है कि 'डॉन 3' को लेकर वह पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं. शाहरुख के 'सैल्यूट' पूरा करते ही 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू हो सकती है. एक रिपोर्ट की मानें तो 'डॉन 3' की कहानी पहली दो फिल्मों से एकदम अलग होगी. इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट अभी तक किसी फीमेल लीड का नाम सामने नहीं आया है.

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?