लाइव न्यूज़ :

Salaar box office collections: प्रभास की फिल्म 'सालार' ने देश में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 27, 2023 16:55 IST

सालार ने शुक्रवार को रु. 95.25 करोड़, शनिवार को रु. 62.50 करोड़, रविवार को रु. 68.50 करोड़, सोमवार को रु. 53.50 करोड़ और मंगलवार को रु. 31.25 करोड़ की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी बेल्ट में भी सालार को अच्छी कामयाबी मिलीभारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैसालार की पांच दिनों की कुल कमाई अब 311 करोड़ हो चुकी है

Salaar box office collections: क्रिसमस की छुट्टियों के बाद मंगलवार को सालार का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसने 31 करोड़ रुपये की कमाई की।प्रभास स्टारर यह फिल्म अब कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। सालार की पांच दिनों की कुल कमाई अब 311 करोड़ हो चुकी है।

साथ ही वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म ने विदेशों से 11.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (95 करोड़ रुपये) कमाए हैं। क्रिसमस की छुट्टियों के बाद मंगलवार को सालार ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर  11.50 करोड़ रुपये की कमाई की। जल्द ही प्रभास की एक्शन फिल्म 425 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

सालार ने शुक्रवार को रु. 95.25 करोड़, शनिवार को रु. 62.50 करोड़, रविवार को रु. 68.50 करोड़, सोमवार को रु. 53.50 करोड़ और मंगलवार को रु. 31.25 करोड़ की कमाई की। 

सालार ने हैदराबाद जैसे बड़े आईटी उद्योग वाले शहर में शानदार कमाई की। हिंदी बेल्ट में भी सालार को अच्छी कामयाबी मिली। हालांकि तेलुगु राज्यों में फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। बेंगलुरु शहर को छोड़कर अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों को भी गिरावट का सामना करना पड़ा। 

'सालार' के बारे में

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 2 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में गजब का एक्शन है। प्रशांत नील ने KGF का भी निर्देशन किया था। इसलिए लोगों के एक शानदार एक्शन फिल्म की उम्मीद थी। हालांकि फिल्म में एक्शन तो भरपूर है लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर निराशा जताई जा रही है। समीक्षकों ने कहानी को कमजोर बताया है।

क्या है फिल्म की कहानी

सालार में प्रभास के किरदार का नाम देवा है। मेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है इसलिए वह बचकर भागते हुए जिस घर में छिपती है वह घर देवा का ही होता है। देवा उसे बचाता है। फिल्म में एक काल्पनिक दुनिया  'खानसार' को दिखाया गया है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग कोई कानून नहीं मानते और उनकी खुद की आर्मी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। श्रिया रेड्डी और जगपती बाबू की भी भूमिकाएं हैं लेकिन उनके हिस्से कुछ खास आया नहीं है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?