Salaar box office collections: पहले वीकएंड पर 226 करोड़ रुपये कमा चुकी है प्रभास की एक्शन मूवी, बड़ी फिल्मों की लिस्ट में हुई एंट्री
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 25, 2023 11:39 AM2023-12-25T11:39:56+5:302023-12-25T11:41:11+5:30
रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। तेलंगाना और तमिलनाडु में कलेक्शन काफी हद तक स्थिर रहा। कर्नाटक और केरल में गिरावट देखी गई। सालार ने रीजिल वाले दिन शुक्रवार को 95.25 करोड़, शनिवार को 62.50 करोड़ और रविवार को 68.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
Salaar box office collections: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार ने रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। रविवार को इस एक्शन फिल्म की कमाई 68.50 करोड़ रही। यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 226 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी के साथ सालार उन फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है जिन्होंने अपने पहले ही सप्ताह यानी पहले तीन दिन में बंपर कमाई की। बाकी फिल्में एनिमल, बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ 2 और जवान हैं।
रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। तेलंगाना और तमिलनाडु में कलेक्शन काफी हद तक स्थिर रहा। कर्नाटक और केरल में गिरावट देखी गई। सालार ने रीजिल वाले दिन शुक्रवार को 95.25 करोड़, शनिवार को 62.50 करोड़ और रविवार को 68.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
'सालार' के बारे में
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 2 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में गजब का एक्शन है। प्रशांत नील ने KGF का भी निर्देशन किया था। इसलिए लोगों के एक शानदार एक्शन फिल्म की उम्मीद थी। हालांकि फिल्म में एक्शन तो भरपूर है लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर निराशा जताई जा रही है। समीक्षकों ने कहानी को कमजोर बताया है।
क्या है फिल्म की कहानी
सालार में प्रभास के किरदार का नाम देवा है। मेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है इसलिए वह बचकर भागते हुए जिस घर में छिपती है वह घर देवा का ही होता है। देवा उसे बचाता है। फिल्म में एक काल्पनिक दुनिया 'खानसार' को दिखाया गया है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग कोई कानून नहीं मानते और उनकी खुद की आर्मी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। श्रिया रेड्डी और जगपती बाबू की भी भूमिकाएं हैं लेकिन उनके हिस्से कुछ खास आया नहीं है।