लाइव न्यूज़ :

मुझे जिंदगी में साहब की बहुत जरूरत है, दिलीप कुमार के बिना परेशान हुईं सायरा बानो, लोगों से मिलना-जुलना हुआ बंद

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 15:02 IST

सायरा बानो ने दिलीप की कमी को बयां करते हुए कहा कि 'बात बस इतनी सी है कि मुझे अपनी जिंदगी में साहब की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया थादिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो से उम्र में 22 साल बड़े थे

मुंबईः दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी व गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो टूट सी गई हैं। हर वक्त उनको बस अपने साहब की याद सताती रहती है। अपने हमसफर के बिना सायरा के लिए जीवन जैसे दुखों का पहाड़ सा हो गया हो। दिलीप कुमार 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में सायरा को अकेला छोड़ दुनिया से रुख्सत कर गए थे।

ये तो जाहिर था कि सायरा का दिलीप के बिना जाएंगी। अब दुखों का इजहार भी कर दिया है। दिलीप कुमार से उम्र में 22 साल छोटीं सायरा ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी (दिलीप) की सख्त जरूरत है। उनके बिना मैं बहुत परेशान हूं। उन्होंने यह भी बताया कि अब लोगों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है।

 ईटाइम्स की खबर के मुताबिक सायरा ने कहा कि वह बहुत परेशान हैं। बकौल सायरा, 'मैं इस लॉस से बाहर नहीं आ पा रही हूं। मैं इससे कैसे बाहर निकलूं। मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं सब कुछ खुशी से कर रही थी। सब बहुत अच्छा था। बस हम दोनों साथ में। मुझे दिलीप साहब के साथ घर पर बैठना पसंद था। वैसे भी मैं बाहर जाने या पार्टी करने वाली इंसान नहीं हूं। और अब मैं बाहर नहीं जाना चाहती।'

 सायरा ने दिलीप की कमी को बयां करते हुए कहा कि 'बात बस इतनी सी है कि मुझे अपनी जिंदगी में साहब की जरूरत है। मैं लोगों के साथ घुल-मिल नहीं रही हूं। शायद सिर्फ मेरे करीबी दोस्तों के साथ मिल जुल रही हूं। मैं खुशनसीब हूं कि बहुत सारे लोग मेरे बारे में इतने चिंतित हैं। लेकिन अभी के लिए मैं बहुत मेडिटेशन और प्रार्थना कर रही हूं।' 

टॅग्स :Saira Banoहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!