लाइव न्यूज़ :

सरकार को आखिर क्यों पद्मश्री अवार्ड वापस करना चाहते हैं सैफ अली खान, चैट शो पर बताई वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 10:17 IST

सैफ अली खान ने पद्मश्री अवार्ड पर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।मुझे लगता है पद्म श्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह ( पद्म श्री सम्मान खरीदना ) वाकई पॉसिबल हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअरबाज खान के शो में पद्मा अवार्ड खरीदने पर सैफ ने पहली बार अपनी चुप्पी चोड़ी हैएक्टर ने कहा है कि मैं अपना अवार्ड वापस करना चाहता हूं

अभिनेता सैफ अली खान पहुंचे अरबाज खान के टॉक शो में। यहां  सैफ अली खान ने कहा कि साल 2010 में मिले भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' को वह वापस करना चाहते थे। 

इस शो में ट्रोलर्स के सवालों का सितारे अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं। यहीं अरबाज ने ट्रोलर का ने लिखा हुआ सुनाया कि 'सैफ अली खान एक ठग हैं, उन्होंने पद्म श्री सम्मान को खरीदा है, अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है और एक रेस्टॉरंट में कुछ लोगों की पिटाई भी की थी, पता नहीं कैसे इन्हें रोल मिलता है, जबकि इनको एक्टिंग नहीं आती है।

इस पर सैफ आग बबूबा हो गए, सैफ ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि यहां तो बहुत सारी चीजें हैं, पहली बात तो जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वह कि मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं। नहीं मुझे लगता है पद्म श्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह ( पद्म श्री सम्मान खरीदना ) वाकई पॉसिबल हो सकता है। यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात या हिम्मत नहीं है।

 इस बात का पता लगाने के लिए हमें बहुत ही सीनियर लोगों से पूछना होगा। मुझे लगता है कि पद्म श्री का सम्मान मुझे नहीं लेना चाहिए था, आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मुझसे ज्यादा काबिल हैं इस पद्म सम्मान के लिए, बहुत सारे सीनियर एक्टर को अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है। वाकई यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है,  यह एक सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है, जो मुझसे भी कम काबिल हैं, लेकिन अब मैं यह पद्मश्री सम्मान सरकार को वापस करना चाहता हूं। जब मुझे पद्म श्री का सम्मान दिया जा रहा था, तब मेरे पिता ने मुझे कहा था कि तुम अभी इस पॉजिशन में नहीं हो कि भारत सरकार द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए इनकार कर सको। उस वक्त मैंने खुशी-खुशी सम्मान ले लिया था। 

लेकिन हां मैंने ये जरुर सोचा था कि आज नहीं तो कल शायद मैं कुछ ऐसा काम करूंगा, जिससे इस सम्मान को डिजर्व कर पाऊंगा, तब लोग मुझे इस सम्मान के लिए सही भी समझेंगे।सैफ ने चुटकी लेते हुए कहा है कि मुझे नवाब बनने में कभी दिलचस्पी नहीं थी। मैं कबाब खाना पसंद करता हूं।

टॅग्स :सैफ अली खानपद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

क्रिकेटपद्म पुरस्कार 2026ः 5 खिलाड़ी और 2 कोच को पद्म सम्मान, जानिए कौन हैं ये 7 महान शख्सियत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?