लाइव न्यूज़ :

बादशाह के साथ रिलीज हुआ सहदेव दिरदो का 'बसपन का प्यार', 1 घंटे में हुआ 1 मिलियन व्यूज

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 14:53 IST

सहदेव दिरदो की आवाज में वायरल हो चुके वीडियो (बसपन का प्यार) के बाद इस नए वर्जन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 1 घंटे के भीतर ही इसे 1 मिलियन से उपर देखा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपॉपस्टार बादशाह, आस्था गिल और रिको ने बसपन का प्यार गाने का नया वर्जन जारी किया हैसहदेव दिरदो ने इस गाने में अपनी आवाज के साथ-साथ एक्टिंग भी की हैमहज 1 घंटे में ही इसके 1 मिलियन व्यूज हो चुके हैं

कमलेश बरोट के "बच्चन का प्यार" गाने वाले युवा सहदेव दिरडो ने वीडियो में बचपन को 'बसपन' के रूप में उच्चारित किया, जिसने उन्हें एक वायरल सनसनी बना दिया। और अब पॉपस्टार बादशाह, आस्था गिल और रिको ने उसी का एक संस्करण (वर्जन)  जारी किया है जिसमें सहदेव अपनी आवाज के साथ खुद मौजूद हैं।

बुधवार को बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज कर दिया है। रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना देते हुए वीडियो का लिंक भी साझा किया है। बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "#बचपन का प्यार पूरा गाना, आखिरकार अब आउट! देखिए इसे और बताओ कैसा लगा। ❤️।"

संगीत वीडियो की शुरुआत सहदेव के साथ होती है जो एक छोटी लड़की को लुभाने की कोशिश कर रहा है। चूंकि उसके आकर्षण का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए वह उसे खुश करने के लिए बड़े आकार का चश्मा पहनकर स्वैग जोड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद रैपर बादशाह, आस्था गिल और रिको भी फ्रेम में आ जाते हैं। सहदेव उस लड़की का पीछे करते हुए गाता है- बसपन का प्यार भूल नहीं जाना रे...।

इसके बाद गाने में नया मोड़ आता है और फिर एक मॉल में नौजवान जोड़ा दिखता है। उसी मॉल के एक कोने में बादशाह, आस्था गिल और रिको स्टैच्यू बनकर खड़े रहते हैं जिसे वह गौर से निहारती है। खैर गाने का समापन पूरी तरह फिल्मी है। उसे उसके बचपन का प्यार मिल जाता है। सहदेव की आवाज में वायरल हो चुके वीडियो के बाद इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 1 घंटे के भीतर ही इसे 1 मिलियन से उपर देखा जा चुका है।

 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?