लाइव न्यूज़ :

संगीतकार के दावे से विवादों में घिरी सड़क 2, फिल्म में पाकिस्तानी गाने की धुन चुराने का लगा आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 15:31 IST

वीडियो में म्यूजिक प्रोड्यूसर बोल रहे हैं- कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर आया, उसमें एक गाना है इश्क कमाल

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया हैसड़क 2 एक गाने के कारण विवादों में छा गई है

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था, किन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, 'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। 

इसी बीच पाकि‍स्तानी म्यूजिक प्रोड्यूसर शहजन सलीम (Shezan Saleem) का दावा है कि फिल्म सड़क 2 के ट्रेलर में जो गाना इश्क कमाल दिखाया गया है वो उनके कंपोजिशन जो कि 2011 में बनाया गया था उससे मेल खा रहा है। उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए दोनों गाने के बीच की समानता को प्वॉइन्ट किया है।

शहजन ने  ट्वीट कर लिखा है कि हम इस सब के बारे में क्या करते हैं। ये सॉन्ग कॉपी है उस गाने का जिसे मैंने पाकिस्तान में प्रोड्यूस किया था और 2011 में लॉन्च किया, चलिए बात करते हैं दोस्तों।

वीडियो में म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बताया है कि कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर आया, उसमें एक गाना है इश्क कमाल।  गाना सुनते ही मुझे लगा कि ऐसी ही कॉम्पोजिशन मैंने आज से 11 साल पहले अपने दोस्त के लिए एक म्यूजिक प्रोड्यूस किया था। दोस्त का नाम था जैद खान। गाना था रब्बा हो। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे कॉपी किया है क्योंकि इश्क कमाल गाने का म्यूजिक बिल्कुल उसी गाने से मिलता है।अब खुद सुनिए

मिले डिसलाइक

नेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है। इस पर रिएक्शन देते हुए पूजा भट्ट ने लिखा- सब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 

सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक करीब 5.7 मिलियन के आस पास dislike मिल चुका है। जो कि एक रिकॉर्ड है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भट्ट परिवार को काफी फैंस ने सवालों के घेरे में लिया था। खासकर महेश भट्ट, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं। जिसका प्रभाव अब फिल्म के ट्रेलर पर भी दिख रहा है।

टॅग्स :आलिया भट्टआदित्य रॉय कपूरसंजय दत्तपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?