लाइव न्यूज़ :

मैंने 1500 रुपए प्रति दिन से शुरुआत की थी, रोनित रॉय ने कहा- आज जो भी हूं एकता कपूर की वजह से हूं

By अनिल शर्मा | Updated: September 23, 2022 10:40 IST

गौरतलब बात है कि टीवी का रुख करने से पहले रोनित फिल्मों में बतौर हीरे लॉन्च हुए थे लेकिन सिल्वर जुबली फिल्म देने के बावजूद उनको काम के लिए संघर्ष करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देरोनित रॉय ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।रोनित ने कहा कि मुझे अपना पहला 1 लाख रुपये मासिक चेक प्राप्त करने में काफी समय लगा।

मुंबईः फिल्म अभिनेता रोनित रॉय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। फिल्मों से लेकर कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं। रोनित का कहना है कि आज जो भी हैं, उसका श्रेय एकता कपूर को जाता है। एकता कपूर निर्मित 'कसौटी जिंदगी की' में ऋषभ बजाज का किरदार कर रोनित घर-घर लोकप्रिय हो गए। 

बॉलीवुड बबल से बातचीत में रोनित ने अपने करियर की कई परतें खोलीं। अभिनेता ने कहा कि "इंडस्ट्री से स्वीकृति धीरे-धीरे आई है और अभी भी आ रही है। रोनित ने बताया कि उन्होने 1500 रुपए प्रति महीने मेहनताने से शुरुआत की थी। बकौल रोनित, मुझे अपना पहला 1 लाख रुपये मासिक चेक प्राप्त करने में थोड़ा समय लगा। हमेशा 83 हजार से 89 हजार पर रुक जाता था। इसमें कुछ समय लगा।

अभिनेता ने इंटरव्यू में आगे कहा है कि यह सिर्फ चेक नहीं था, यह मेरी पूरी जिंदगी है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उसे कसौटी जिंदगी की, एकता कपूर और बालाजी फिल्मों की वजह से हूं। रोनित ने बताया कि कसौटी में उनकी भूमिका 3 महीने की थी और पहले हफ्ते के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया। रोनित को लगा कि उन्हें निकाल दिया गया है लेकिन पहुंचने के बाद पता चला उन्हें एक साल के लिए अनुबंधित कर लिया गया है। फिर वह नौ साल तक शो में रहे।

रोनित ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। गौरतलब बात है कि टीवी का रुख करने से पहले रोनित फिल्मों में बतौर हीरे लॉन्च हुए थे लेकिन सिल्वर जुबली फिल्म देने के बावजूद उनको काम के लिए संघर्ष करना पड़ता था। उन्हें काम ही नहीं मिलते थे। इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए रोनित ने चिंता जाहिर की।

अभिनेता ने कहा, “मैं यह विश्लेषण नहीं कर सकता कि सिल्वर जुबली देने के बाद- 25 सप्ताह तक चलने वाली फिल्म जो आज की संख्या 150-200 करोड़ रुपये में तब्दील हो जाएगी। यदि आप 100 करोड़ रुपये की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं और आपको कोई काम नहीं मिलता है, तो मेरे पास कोई जवाब नहीं है। और आपको काम भी मिलता है तो उनके साथ जिनके साथ आप कभी काम ही नहीं किए हैं। रोनिता ने कहा किउन्होंने अनुभव से बहुत कुछ सीखा। 

टॅग्स :रोनित रॉयएकता कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!