लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स ने महामारी में दोगुनी की अपनी फीस, बोले रोनित रॉय- गरीबों की सैलरी काट रहे

By अनिल शर्मा | Updated: October 19, 2021 12:38 IST

रोनित रॉय ने वेतन कटौती पर अपनी बात रखते हुए ये बात कही। अभिनेता ने साक्षात्कार में बताया कि यब बहुत ही खराब बात है कि ऐसे लोगों के वेतन में कटौती करने की कोशिश करते हैं जो ऐसी समृद्ध पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वे ऐसे लोगों के वेतन में कटौती करने की कोशिश करते हैं जो ऐसी समृद्ध पृष्ठभूमि से नहीं आते हैंः रोनित रॉयरोनित रॉय ने कहा, एक लाइटमैन की तनख्वाह काटकर आपको क्या मिलेगा?

मुंबईः अभिनेता रोनित रॉय ने कहा है कि जहां महामारी के दौरान बॉलीवुड के शीर्ष सितारों और सेलेब्स की तनख्वाह दोगुनी हो गई है, वहीं उद्योग में काम करने वाले गरीब लोगों को वेतन कटौती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बकौल रोनित, “मैंने इस बात की पुष्टि की है कि सभी ए-लिस्टर्स ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है, और गरीबो का पैसा काट रहे हैं। यह कुछ बहुत ही गलत है जो हमारे उद्योग में हो रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रोनित रॉय ने वेतन कटौती पर अपनी बात रखते हुए ये बात कही। अभिनेता ने साक्षात्कार में बताया कि यब बहुत ही खराब बात है कि ऐसे लोगों के वेतन में कटौती करने की कोशिश करते हैं जो ऐसी समृद्ध पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं। एक लाइटमैन को अपना घर चलाना है, उसकी तनख्वाह काटकर आपको क्या मिलेगा? पे कट करना है तो ए-लिस्टर का पे कट करो ना, आप इसके लिए सिर्फ गरीब लोगों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह सही नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले रोनित रॉय ने कोरोना महामारी के दौरान खुद के आर्थिक संकट से गुजरने की बात कही थी। रोनित सुरक्षा एजेंसी संचालित करते हैं जो बॉलीवुड अभिनेताओं को अंगरक्षक सेवा प्रदान करती है। उन्होंने कहा था कि तब कुछ ही अभिनेता थे जो उनकी मदद की थी। रोनित ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का नाम लेते हुए कहा था कि यही कुछ लोग थे जो साथ खड़े रहे नहीं तो बहुत से लोगों ने पीछे हटने का फैसला कर लिया था। इस कारण रोनित को अपनी एजेंसी से कई लोगों को हटाना भी पड़ा था। हालाँकि, रोनित ने अपने 125 कर्मचारियों को रोल पर रखने का विकल्प चुना और अपने वेतन का भुगतान करने के लिए अपनी बचत में को भी खो दिया।

टॅग्स :रोनित रॉयहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!