लाइव न्यूज़ :

Rituraj Singh Passes Away: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फेम ऋतुराज सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, करीबी मित्र ने किया कंफर्म

By आकाश चौरसिया | Updated: February 20, 2024 11:51 IST

हाल में आए हार्टअटैक के कारण अभिनेता ऋतुराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मंगलवार को दोबारा आए हार्ट-अटैक की वजह से 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष में हुआ निधनउन्होंने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया हैऋतुराज को फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नेगिटेव रोल में अभिनय करते हुए देखा गया था

नई दिल्ली: अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन मंगलवार को अचानक आए हार्टअटैक की वजह से हो गया है। यह बात ईटीटाइम्स में सामने आई है, अभिनेता बहुत समय से अग्न्याशय रोग से झूझ रहे थे। हाल में आए हार्टअटैक के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मंगलवार को दोबारा आए हार्ट-अटैक की वजह से 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

ऋतुराज के करीबी मित्र अमित भेल ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है और इस बात को उन्होंने एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया। उन्होंने कहा, "उनकी मौत हार्ट-अटैक की वजह से हुई। उन्हें अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डिस्चार्ज करके उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन हार्ट से जुड़ी समस्या उत्पन्न हुई और उनकी इस कारण मौत हो गई है"। 

ऋतुराज सिंह की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमें में है। उनके कई फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। ऋतुराज सिंह को उनके किरदार के लिए जाना जाता है, उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुटुम्ब', 'अभय 3' और 'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड' जैसे शो में अहम किरदार निभाया है। इसके अलाव वो रुपाली गांगुली के साथ सुपरहिट शो 'अनुपमा' में भी नजर आए हैं।

इससे पहले, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में ऋतुराज ने टेलीविजन और बॉलीवुड में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "छोटे पर्दे पर मैंने सभी चैनलों के लिए काम किया है और प्रत्येक निर्माता ने मुझे कई बार मौका दिया। अब ओटीटी और फिल्मों के साथ भी यही हो रहा है। इससे पहले कि मैं किसी एक को छोड़ता हूं, तब भी मेरे हाथ में कुछ न कुछ काम रहता है।"

वहीं, उन्होंने आगे इस इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में ही थियेटर में एंट्री कर लिया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने बारी जॉन के ग्रुप को ज्वाइन किया। उन्होंने यहां बताया था कि उन्होंने 12 साल थियेटर में काम किया, जो अंग्रेजी फिल्मों में काम किया और 1993 में उन्होंने 25 वर्ष की उम्रम में टीवी शो में काम किया और अगले 25 वर्षों तक काम किया। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबद्री की दुल्हनियावरुण धवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!