गणपति विसर्जन की दशा देखकर एक्टर का फूटा गुस्सा, लिखा-भगवान का अपमान करना बंद करो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 12, 2019 04:30 PM2019-09-12T16:30:59+5:302019-09-12T16:30:59+5:30

हाल ही में एक्टर रीतेश देशमुख ने गणपति विसर्जन की की सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा या तो गंदे पानी में विसर्जित हुई या फिर खंडित हुई दिखाई दे रही हैं।

ritesh deshmukh angry tweet on ganpati visarjan | गणपति विसर्जन की दशा देखकर एक्टर का फूटा गुस्सा, लिखा-भगवान का अपमान करना बंद करो...

गणपति विसर्जन की दशा देखकर एक्टर का फूटा गुस्सा, लिखा-भगवान का अपमान करना बंद करो...

Highlightsगणपति महोत्सव पर गणपति बप्पा की मूर्ति नदी, तालाब में विसर्जित की जाती है। 10 दिन पर बप्पा की सेवा करने के बाद धूमधाम से उनको विदा किया जाता है।

गणपति महोत्सव पर गणपति बप्पा की मूर्ति नदी, तालाब में विसर्जित की जाती है। 10 दिन पर बप्पा की सेवा करने के बाद धूमधाम से उनको विदा किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों पर एक्टर रीतेश देशमुख का गुस्सा फूटा है। रीतेश ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है।

 हाल ही में एक्टर ने गणपति विसर्जन की  की सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा या तो गंदे पानी में विसर्जित हुई या फिर खंडित हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देखकर रीतेश देशमुख का गुस्सा फूटा है। रीतेश का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस फोटो को पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख  ने लिखा, 'क्या हमारे बप्पा ऐसी विदाई के हकदार हैं? आइये, अपने भगवान और ग्रह का अपमान करना बंद करें और एक स्थाई ईको फ्रेंडली गणेश महोत्सव की और कदम बढ़ाएं।


रीतेश ने चार फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो के कारण यूजर्स जमकर रीतेश की तारीफ कर रहे हैं। इस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फोटो छू जाने वाली कही जा सकती है।

रीतेश के वर्कफंड की बात करें तो एक्टर जल्द  ही फिल्म 'मरजावां' और 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म में रीतेश सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों एक विलेन में नजर आएंगे।

Web Title: ritesh deshmukh angry tweet on ganpati visarjan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे