Breaking News: दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2020 09:43 AM2020-04-30T09:43:28+5:302020-04-30T10:03:16+5:30

ऋषि कपूर की निधन हो गया है। वह हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। उनको सांस लेने में दिक्कत थी। एक्टर के निधन की खबर एक्टर अमिताभ बच्चन ने दी है।

Rishi Kapoor just passed away | Breaking News: दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

Breaking News: दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

Highlightsऋषि कपूर का 67 साल पर निधन हो गया है ऋषि हिंदी सिनेमा के एक नायाब एक्टर थे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। उनको सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।

 एक्टर के निधन की खबर अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ ने जानकारी देते हुए लिखा कि वह चला गया है .. ! ऋषि कपूर .. गए .. अभी-अभी गुज़र गए ।। मैं टूट गया हूँ!

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।

 रिद्धिमा  ने मांगी इजाजत
एनबीटी की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी है, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। 

हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। 

Read in English

English summary :
Rishi Kapoor has passed away. He was recently hospitalized. He had trouble breathing. The actor's death has been reported by actor Amitabh Bachchan.


Web Title: Rishi Kapoor just passed away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे