अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, मिलने पहुंचे रणबीर-आलिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 2, 2020 04:27 PM2020-02-02T16:27:54+5:302020-02-02T16:27:54+5:30

खबर के अनुसार ऋषि की तबियत की खबर सुनते ही रणबीर कपूर मुंबई से दिल्ली पहुंच रहे हैं। रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी पहुंच रही हैं।

rishi kapoor admitted in delhi hospital | अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, मिलने पहुंचे रणबीर-आलिया

अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, मिलने पहुंचे रणबीर-आलिया

Highlightsबॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है ऋषि कपूर को लेकर एक अहम खबर आ रही है

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। ऋषि कपूर को लेकर एक अहम खबर आ रही है। खबर के अनुसार ऋषि की तबियत खराब हो गई है। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उनको किस कारण से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इतना ही नहीं ये भी साफ नहीं हो पाया है कि ऋषि को किस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिंकविला की खबर के अनुसार ऋषि की तबियत की खबर सुनते ही रणबीर कपूर  मुंबई से दिल्ली पहुंच रहे हैं। रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी पहुंच रही हैं।

पिंकविला के मुताबिक ऋषि कपूर की तबीयत रविवार सुबह अचानक खराब हुई है. इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनके तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि जल्‍द ही इस पर अपडेट मिलेगा।

ऋषि कुछ दिनों पहले ही कैंसर का इलाज करवाकर एक साल बाद देश वापस आए थे। बता दें कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। उन्‍होंने हाल में ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। यह उनके बचपन की फोटो है, इसमें वह लता मंगेशकर की गोद में दिख रहे हैं।
 

Read in English

Web Title: rishi kapoor admitted in delhi hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे