यूरोप ट्रिप के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिगड़ने लगी सुशांत सिंह राजपूत की हालत, रिया चक्रवर्ती ने बताई होटल की अजीब घटना

By अमित कुमार | Published: August 12, 2020 10:57 AM2020-08-12T10:57:08+5:302020-08-12T10:57:08+5:30

यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत सिंह राजपूत की हालत बिगड़ने लगी थी। रिया की मानें तो इस ट्रिप के बाद सुशांत कभी चिल्लाते तो कभी रोने लगते थे।

Rhea Chakraborty reveals what happened to Sushant Singh Rajput during Oct 2019 Europe trip | यूरोप ट्रिप के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिगड़ने लगी सुशांत सिंह राजपूत की हालत, रिया चक्रवर्ती ने बताई होटल की अजीब घटना

यूरोप ट्रिप के बाद बदल गए थे सुशांत। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsजांच करने वाले अधिकारियों को रिया ने बताया कि सुशांत के दिमागी बीमारी के लक्षण की शुरुआत यूरोप ट्रिप से ही हुई थी।रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत की हालत बिगड़ने लगी थी, इस बात की जानकारी सुशांत के करीबियों ने अपने बयान में दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज से सीबीआई सहित मुंबई और बिहार पुलिस पर्दा हटाने की कोशिश कर रही है। सुशांत ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इस बात की जांच की जा रही है। यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत की हालत बिगड़ने लगी थी, इस बात की जानकारी सुशांत के करीबियों ने अपने बयान में दिया था। इस मामले पर अब रिया चक्रवर्ती का बयान भी सामने आया है।  

जांच करने वाले अधिकारियों को रिया ने बताया कि सुशांत के दिमागी बीमारी के लक्षण की शुरुआत यूरोप ट्रिप से ही हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने अफसरों को बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान वे इटली में 600 साल पुराने होटल में रुके थे। होटल के कमरे काफी बड़े थे और इसकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे।

होटल में पेंटिंग को देखकर डर गए थे सुशांत

रिया ने बताया कि सुशांत सैटर्न (शनि) की पेंटिंग को देखकर काफी घबरा गए थे। इस पेंटिंग में सैटर्न (शनि) अपने ही बच्चे को खा रहा था। जिसे देखने के बाद सुशांत कमरे में ही कुछ मंत्रों का जांप करने लगे। हालांकि, सुशांत ऐसा क्यों कर रहे यह पूछने पर रिया को सही जवाब नहीं दे पाए और काफी परेशान नजर आए। इसके बाद सुशांत उस कमरे से चले गए और रिया और शौविक के साथ ही दूसरे कमरे में सो गए।

यूरोप ट्रिप के बाद बदल गए थे सुशांत  

इस घटना के बाद सुशांत रिया के साथ ऑस्ट्रिया में डेटॉक्स सेंटर भी गए लेकिन सुशांत को वहां भी अच्छा नहीं लग रहा था और वो वहां से लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की एनर्जी एकदम लो हो गई थी। वह ज्यादातर समय चुप रहने लगे थे। रिया से पहले सुशांत के साथ काम कर चुके गार्ड, कुक और उनके पीए अंकिता आचार्या तक बता चुके हैं कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बदल गए थे। 

Web Title: Rhea Chakraborty reveals what happened to Sushant Singh Rajput during Oct 2019 Europe trip

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे