रिया चक्रवर्ती पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- जब सुशांत जिंदा थे तो छोड़कर चली गई और अब सहानुभूति ले रही हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए

By अमित कुमार | Published: July 16, 2020 08:54 AM2020-07-16T08:54:35+5:302020-07-16T08:54:35+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लेकिन फैंस उन्हें एक बार फिर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Rhea Chakraborty Has Been Troll After Shared post Of Sushant Singh Rajput | रिया चक्रवर्ती पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- जब सुशांत जिंदा थे तो छोड़कर चली गई और अब सहानुभूति ले रही हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए

सुशांत सिंह राजपूत संग रिया चक्रवर्ती। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights सुशांत सिंह की खुदकुशी के बाद मुंबई पुलिस वजहों को तलाशने में जुटी हुई है। सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब थीं।कुछ कमेंट्स में रिया की पोस्ट को नौटंकी और परफॉर्मेंस बताया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फैंस के निशाने पर रहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को अभिनेता की याद में इमोशनल नोट लिखा था। इस पोस्ट पर एक ओर जहां कुछ लोगों ने रिया की हौसलाअफजाई की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एक बार फिर खरी-खोटी सुना दी। रिया इससे पहले भी ट्रोल की जा चुकी हैं।

फैंस ने रिया की पोस्ट को मौकापरस्ती करार दिया गया।एक यूजर ने रिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,''जब सुशांत जिंदा थे तो तुम छोड़कर चली गईं। अब जबकि वो जा चुके हैं तो सहानुभूति ले रही हो। तुमको शर्म आनी चाहिए।'' दूसरे यूजर ने लिखा, रिया को सुशांत की जिंदगी में आना ही नहीं चाहिए था। कुछ कमेंट्स में रिया की पोस्ट को नौटंकी और परफॉर्मेंस बताया।

रिया से हुई थी करीब 11 घंटे पूछताछ

सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्सअप की डीपी बदल ली है। फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो सेल्फी लग रही है। जिसमें सुशांत रिया के चेहरे पर अपना चेहरा रखे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।पुलिस ने रिया से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। 

जल्द सुशांत से शादी करने वाली थी रिया चक्रवर्ती

गौरतलब है कि सुशांत सिंह की खुदकुशी के बाद मुंबई पुलिस वजहों को तलाशने में जुटी हुई है। वहीं, खबरों की मानें तो रिया ने पुलिस पूछताछ में मुहर लगाई थी दोनों रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे। अपनी मौत से पहले सुशांत सिंह ने रिया को कॉल किया था मगर उसका कोई जवाब नहीं मिला था। सुशांत सिंह के अचानक उठाए घातक कदम से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जोर शोर से हो रही है।


 

Web Title: Rhea Chakraborty Has Been Troll After Shared post Of Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे