रिया ने सुशांत की बहन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ...इसके बाद ही एक्ट्रेस ने...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 18, 2020 03:09 PM2020-08-18T15:09:28+5:302020-08-18T15:16:45+5:30
खबर के अनुसार रिया ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत में, जब रिया सुशांत के घर गई तो उसकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उसके साथ रह रहे थे
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने हो गए हैं। मगर इसके बावजूद फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सुशांत के निधन की गुत्थी जांच के बाद भी सुलझ नहीं पा रही है। ऐसे में शक के घेरे में आई रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए हैं। रिया ने ऐसी बातें बताई हैं जो सुशांत के निधन के पहले उनके घर पर हुई थीं। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में कई तरह के खुलासे किए हैं।
खबर के अनुसार रिया ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत में, जब रिया सुशांत के घर गई तो उसकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उसके साथ रह रहे थे। अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। प्रिंयका जिन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी वो मर्दों और औरतों के साथ अजीब बर्ताव कर रही थीं।
रिया के स्टेटमेंट के अनुसार उन्होंने उस वक्त एक्टर से घर चलने पर जोर दिया था। इसके बाद वह शराब पीती रहीं जबकि रिया घर आ गई थीं क्योंकि उनको दूसरे दिन शूट पर जाना था।रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं जब वह अचानक जाग गईं क्योंकि उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत तरीके से छू रही हैं।
रिया ने उस वक्त चौंक गई थीं। जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थीं। जब रिया ने सुशांत को ये बात बताई तो उनका अपनी बहन से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद ही रिया और सुशांत के रिश्तों में खटास आई।
इतना ही नहीं जब उन 20 लोगों की लिस्ट बनाई गई जो सुशांत के अंतिम संस्कार का हिस्सा बन सकते थे तो उनमें रिया का नाम नहीं था. वो अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी।
वहीं, बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट में मामला मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।