लाइव न्यूज़ :

जब रिया ने कहा था बॉयफ्रेंड को करती हूं कंट्रोल, वायरल वीडियो पर अब पेश की सफाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2020 12:46 IST

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के इस वीडियो पर जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस ने सवाल खड़े करने शुरू किए तो रिया की टीम ने इस वीडियो पर सफाई दी

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा हैरिया की टीम ने वायरल वीडियो पर सफाई पेश की है

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है।सुशांत के परिवार ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं लगातार फैंस और अब एक्टर का परिवार इस सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में रिया ने सुशांत का डाइरेक्ट नाम नहीं लिया है लेकिन वह कहती नजर आ रही हैं कि मेरा बॉयफ्रेंड डॉन है लेकिन वह पपेट है। लेकिन मैं उसकी ताइ हूं। वीडियो में रिया को उसके प्रेमी को 'गुंडे' कहते हुए सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में रिया कहती है, 'मैं उसे आसानी से नियंत्रित कर सकती हूं।'

रिया कहती नजर आ रही हैं कि अपुन ताई है, अपुन को पता है कि छोटो गुंडा लोग और लड़का लोग को कैसे मैन्यूप्लेट करने का है। ऐसा अपुन का बॉयफ्रेंड भी है गुंडा है वो समझता है अपने आप को ऐसे में अपुन ताई है। अपुन का क्लास थोड़ा अलग है। अपुन लोग गुंडा लोग से गुंडागर्दी करवाते हैं।

ऐसे में अब टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक, रिया की टीम ने इस वीडियो पर सफाई दी है। रिया की टीम का कहना है कि उन्होंने अपने दोस्तों के लिए स्टैंड अप कॉमेड एक्ट किया था। उन्होंने अपने टीम के माध्यम से कहा कि मुझे कभी-कभी कॉमेडी करना पसंद है, मेरे द्वारा निभाए गए पात्रों में से एक 'ताई' है।

सुशांत के दोस्त का दावा

 सुशांत के करीबी दोस्त  महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।

 खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?