कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, दोस्त ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

By अमित कुमार | Published: December 12, 2020 09:47 AM2020-12-12T09:47:28+5:302020-12-12T10:44:42+5:30

रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। रेमो के परिवार और दोस्त लगातार उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।

Remo D Souza Suffers A Heart Attack friend and choreographer Ahmed Khan said about his health | कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, दोस्त ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। रेमो डिसूजा की हालत पर अब उनके दोस्त और कोरियोग्राफर और डांसर अहमद खान ने अपनी बात रखी है। रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक आया था।

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दोपहर में हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि उनकी एंजियोग्राफी करनी पड़ी, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेमो की पत्नी लिजेल भी उनके साथ अस्पताल में हैं। रेमो बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। 

कोरियोग्राफर और डांसर अहमद खान ने रेमो की हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अहमद खान से जब रेमो की तबियत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे फोन आया था कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हम सभी घबरा गए थे, लेकिन अब उनकी हालत ठीक है। वह रिकवर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रेमो के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

कोरियोग्राफी के अलावा रोमो कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'एबीसीडी 2' थी। 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में जन्में रेमो स्कूल के दिनों में अच्छे एथलीट थे। उनकी पत्नी लिजेल एक कॉस्टयूम डिजाइनर हैं। दंपति के ध्रुव और गिबरिल नाम के दो बेटे हैं। रेमो ने 1995 में बतौर कोरियोग्राफर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। 

रेमो डिसूजा को 'तहजीब', 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' जैसी फिल्मों के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' और 'डांस प्लस' जैसे डांसिंग रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।

Web Title: Remo D Souza Suffers A Heart Attack friend and choreographer Ahmed Khan said about his health

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे