लाइव न्यूज़ :

रश्मिका मंदाना ने वायरल डीपफेक वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बेहद डरावना बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 6, 2023 17:54 IST

डीपफेक वीडियो का मामसा तब चर्चा में आया जब बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। अब खुद रश्मिका मंदाना ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग कीरश्मिका मंदाना ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक्स का सहारा लियामामला इतना बढ़ा कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भी प्रतिक्रिया देनी पड़ी

Rashmika Mandanna Viral Deepfake Video: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री  रश्मिका मंदाना का एक डीप फेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में   काली पोशाक पहने एक महिला को लिफ्ट में प्रवेश करते देखा जा सकता है। हालांकि ये वीडियो किसी और का है और इससे छेड़छाड़ करके अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जैसा दिखाया गया है।

डीपफेक वीडियो का मामसा तब चर्चा में आया जब बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। अब खुद रश्मिका मंदाना ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

रश्मिका मंदाना ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक्स का सहारा लिया, उन्होंने लिखा, "मुझे इसे साझा करते हुए वास्तव में दुख हो रहा है और मुझे मेरे फैलाए जा रहे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। यह हर किसी के लिए एक चिंताजनक स्थिति है। ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है। आज तकनीक का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसकी  वजह से बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।"

ये मामला इतना बढ़ा कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भी प्रतिक्रिया देनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गलत सूचनाओं के इन खतरनाक और हानिकारक रूपों से प्लेटफार्मों द्वारा निपटने की जरूरत है। एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों को बताते हुए, मंत्री ने कहा, "यह प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है: सुनिश्चित करें कि किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और यह सुनिश्चित करें कि जब किसी उपयोगकर्ता या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए। यदि प्लेटफार्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफ़ॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है। डीपफेक गलत सूचना का नवीनतम और उससे भी अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप है और प्लेटफ़ॉर्म द्वारा इससे निपटने की आवश्यकता है।"

क्या है वीडियो की सच्चाई

दरअसल सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर जारा पटेल का है। इसके साथ छेड़छाड़ करके इसे एआई की मदद से रश्मिका जैसा दिखने वाला बना दिया गया है।

टॅग्स :रश्मिका मंदानावायरल वीडियोअमिताभ बच्चनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?